रायपुर- दुर्ग वृत्त के मुख्य वन संरक्षक बी.पी.सिंह द्वारा दुर्ग वनमण्डल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री मोना महेश्वरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग श्री धीरेन्द्र कुमार साहू एवं वनमण्डल व वृत्त कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे। यह लाईब्रेरी वन अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके बच्चों तथा आम जन के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। वर्तमान में इस लाईब्रेरी में 8 से 10 बच्चे प्रतिदिन आकर अध्ययन कर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसका खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है। वनमण्डल दुर्ग द्वारा संचालित यह फारेस्ट लाईब्रेरी दुर्ग जिले की अपने तरह की प्रथम लाईब्रेरी है, जहां दैनिक न्यूज पेपर, मैगजीन्स एवं पत्रिकाओं के साथ-साथ, प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारियों, वन एवं वन नियम एवं अधिनियमों से संबंधित जानकारियों हेतु एवं मनोरंजन हेतु फिक्शन बुक्स आदि भी उपलब्ध हैं।आमजन की सुविधा के लिए इस लाईब्रेरी को 6 भागों में विभाजित किया। गया है जहां अध्ययन हेतु किताबे उपलब्ध हैं। लाईब्रेरी के अलग-अलग सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्लास 6वीं से 12वीं तक की एनसीआरटी के सिलेबस की पुस्तकें, पी.एस.सी., यू.पी.एस.सी. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें, वन अधिनियम एवं वनों से संबंधित पुस्तकें, व्यूज पेपर, मैगजीन्स, पत्रिका, फिक्शन बुक्स आदि उपलब्ध हैं।
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...