Google Analytics Meta Pixel दुर्ग वन मंडल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन]प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध - Ekhabri.com

दुर्ग वन मंडल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन]प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध

लाईब्रेरी में न्यूज पेपर, मैगजीन्स एवं पत्रिकाओं के साथ-साथ,
प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध

li11
li11

रायपुर- दुर्ग वृत्त के मुख्य वन संरक्षक  बी.पी.सिंह द्वारा  दुर्ग वनमण्डल परिसर में नवनिर्मित फारेस्ट लाईब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी  शशि कुमार, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री मोना महेश्वरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी दुर्ग श्री धीरेन्द्र कुमार साहू एवं वनमण्डल व वृत्त कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे। यह लाईब्रेरी वन अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके बच्चों तथा आम जन के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। वर्तमान में इस लाईब्रेरी में 8 से 10 बच्चे प्रतिदिन आकर अध्ययन कर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसका खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है। वनमण्डल दुर्ग द्वारा संचालित यह फारेस्ट लाईब्रेरी दुर्ग जिले की अपने तरह की प्रथम लाईब्रेरी है, जहां दैनिक न्यूज पेपर, मैगजीन्स एवं पत्रिकाओं के साथ-साथ, प्रतियोगी परीक्षाओं, पर्यावरण से संबंधित रोचक जानकारियों, वन एवं वन नियम एवं अधिनियमों से संबंधित जानकारियों हेतु एवं मनोरंजन हेतु फिक्शन बुक्स आदि भी उपलब्ध हैं।आमजन की सुविधा के लिए इस लाईब्रेरी को 6 भागों में विभाजित किया। गया है जहां अध्ययन हेतु किताबे उपलब्ध हैं। लाईब्रेरी के अलग-अलग सेक्शन में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु क्लास 6वीं से 12वीं तक की एनसीआरटी के सिलेबस की पुस्तकें, पी.एस.सी., यू.पी.एस.सी. तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें, वन अधिनियम एवं वनों से संबंधित पुस्तकें, व्यूज पेपर, मैगजीन्स, पत्रिका, फिक्शन बुक्स आदि उपलब्ध हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

आज है शरद पूर्णिमा, जानिए सही मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. शरद पूर्णिमा को हिंदू धर्म में बेहद खास दिन माना जाता है। साल 2026 में शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट से होगी। रात्रि के समय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *