Google Analytics Meta Pixel स्वतंत्रता दिवस:तहसील स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं,राजधानी में मुख्यमंत्री फहराएंगे झंडा - Ekhabri.com

स्वतंत्रता दिवस:तहसील स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं,राजधानी में मुख्यमंत्री फहराएंगे झंडा

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर भी कोरोना संक्रमण की छाया मौजूद रहेगी। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां केवल गार्ड आॅफ आॅनर देंगी। मार्च पास्ट नहीं होगा। न ही किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। गार्ड आफ आनर होगा और मुख्यमंत्री जनता के नाम संदेश पढ़ेंगे। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। समारोह के दौरान मास्क लगाना, शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा। जिलों में सरकार की ओर से मुख्य अतिथि बनाए गए मंत्री और संसदीय सचिव ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान भी मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
तहसील स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं
नए निर्देशों के मुताबिक तहसील और जनपद पंचायत स्तर पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। नगरीय निकायों में निकाय के अध्यक्ष ध्वजारोहण करने वाले हैं। पंचायतों में सरपंच ध्वजारोहण करेंगे और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन भर होगा।
स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम-प्रतियोगिता की मनाही
जिन स्कूलों में कक्षाओं का संचालन हो रहा है, वहां विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर पर प्रकाश डाला जाएगा। स्कूलों में प्रभातफेरी, रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा। स्कूलों में कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिदेर्शों का पालन अनिवार्य होगा।
सभी सार्वजनिक भवनों पर फहरेगा तिरंगा, रोशनी भी होगी
सरकार ने सभी सरकारी और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आदेश जारी किया है। रायपुर के सरकारी कार्यालयों में यह काम सुबह 9 बजे से पहले कर लेना है ताकि अधिकारी-कर्मचारी मुख्य समारोह में भाग ले सकें। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्र गान होगा। रात को सभी सरकारी और सार्वजनिक भवनों पर रोशनी की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...