Google Analytics Meta Pixel भारत दूसरे देशों को दे सकता है 5जी तकनीक - Ekhabri.com

भारत दूसरे देशों को दे सकता है 5जी तकनीक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में उपलब्ध 5जी तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी है जिसे कहीं और से आयात नहीं किया गया है। यह देश का अपना उत्पाद है। अमेरिका के जान हापकिस स्कूल आफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज में सीतारमण ने कहा कि भारत में लांच 5जी तकनीक में कुछ उपकरण दक्षिण कोरिया जैसे देश के शामिल हो सकते हैं लेकिन निश्चित रूप से कहीं और से आयात नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब दूसरे देशों को भी मांग के अनुसार 5जी तकनीक दे सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि निजी दूरसंचार कंपनियों ने 2024 तक पूरे देश में 5जी सेवाएं देने का वादा किया है। 5जी को लेकर हम भारत की उपलब्धि पर गर्व कर सकते हैं।

 

भारत की अनोखी डिजिटल सार्वजनिक वस्तुएं विषय पर एक सत्र के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए सीतारमण ने भरोसा जताया कि भारत वैश्विक स्तर पर जारी मौजूदा उथल-पुथल से बाहर निकल आएगा और तेजी से हो रहे डिजिटलीकरण तथा सरकार के कदमों के बूते निरंतर पुनरुद्धार के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण के तहत भुगतान, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और नियामकीय अनुपालन के मामले में भारत ने एक वैश्विक मानक स्थापित किया है और यह अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है।

 

सीतारमण ने कहा कि मेरा मानना है कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार निरंतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांग, निर्यात पर वैश्विक उथल-पुथल के असर तथा अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की स्थिति को भी ध्यान में रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में आज यह भरोसा है कि हम इससे पार पा लेंगे और प्रदर्शन कर सकेंगे। ऐसा सार्वजनिक कल्याण के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के तरीकों की वजह से हो सका है। उन्होंने कहा कि कर्ज उपलब्धता अब कोई मुद्दा नहीं रहा है क्योंकि छोटे व्यवसायियों को भी घर बैठे-बैठे ऋण मिल रहा है।

Read Also  एआइ के इस्तेमाल से मिलेगा अनचाही काल से छुटकारा

 

डिजिटलीकरण ने आर्थिक संकट से जूझने में मदद की
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की सार्वजनिक वस्तुएं उन देशों के लिए उपलब्ध हैं जिन्हें इनकी जरूरत है। उदाहरण के लिए, कोविन की वजह से विदेश जाने वाले भारतीयों को अपने टीकारकण के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखाना पड़ा। उन्होंने फोन पर यह दिखा दिया। अब कोविन ऐप हर उस देश के लिए उपलब्ध है जो भी इसका इस्तेमाल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 के बीच डिजिटलीकरण पर दिए गए जोर ने कोरोना और उसके बाद आर्थिक संकट से जूझने में मदद दी और इसकी वजह से ही लाकडाउन के दौरान मदद और राहत तुरंत दी जा सकी। वित्त मंत्री ने कहा, “हमारा मानना है कि लक्षित रुख इसलिए अपनाया जा सका क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के रूप बेहतर स्थिति में है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...