सरकार अनचाही कामर्शियल काल से छुटकारा दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है, लेकिन अब भी हर व्यक्ति को नहीं चाहते हुए भी कामर्शियल काल सुननी पड़ती है। इन सबसे छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) फिर से प्रयास में जुट गया है। ट्राई अनचाही काल से छुटकारे के लिए इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), ब्लाकचेन और मशीन लर्निंग की मदद लेने जा रहा है।
टेक्नोलाजी के प्रसार के बाद भी विगत कई वर्षों से अनचाही काल बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं। डू नाट डिस्टर्ब यानी डीएनडी के माध्यम से इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास भी किए गए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इस समस्या के स्थायी हल के लिए हाल ही में ट्राई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के नियामक सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें ट्राई ने विदेशी दूरसंचार नियामकों के समक्ष अपने प्रस्ताव रखे। इसमें यह बात भी खुलकर सामने आई कि अनचाही काल की समस्या पूरी दुनिया के समक्ष है। इस सम्मेलन में भारत समेत दूसरे देश के नियामकों ने भी अनचाही काल से छुटकारा दिलाने के प्रस्ताव पर काम करने की सहमति जताई। दूसरे देश्ाों के नियामकों की सहमति इस लिहाज से भी अहम है, क्योंकि कई बार दूसरे देशों से भी अनचाही काल का धंधा चलता है। इस पूरे जाल को तोड़ने के लिए जरूरी है कि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल होनी चाहिए।
इस दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए ट्राई जल्द ही अनचाही काल से छुटकारे के लिए ड्राफ्ट पेपर जारी कर सकता है। इस काम में उपभोक्ता मंत्रालय को भी भागीदार बनाया जाएगा। उपभोक्ता मंत्रालय के पास भी अनचाही काल से परेशान लोगों की श्ािकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक, 64 प्रतिश्ात भारतीयों को रोजाना कम से कम तीन अनचाही काल आती हैं।
एआइ और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए ट्राई टेलीकाम सेवा प्रदाता (टीएसपी) कंपनियों को नंबर के साथ कालर का नाम दिखाने के लिए कह सकता है। इसके तहत काल करने पर केवाईसी में रजिस्टर्ड नाम फोन की स्क्रीन पर दिखेगा। नंबर के साथ नाम दिखाने की व्यवस्था ट्रू कालर जैसे निजी एप से भी होती है, लेकिन उसमें दिखने वाला नाम केवाईसी से नहीं जुड़ा होता है। यह एप फोनबुक में दर्ज नाम के हिसाब से डाटा कलेक्ट करता है। टीएसपी के माध्यम से यह सुविधा मिलने के कारण बार-बार अनचाही कामर्शियल काल करने वालोंं को बैन किया जा सकता है। इसके अलावा भी ट्राई अनचाही काल को रोकने के लिए कई अन्य उपाय लाने की तैयारी कर रहा है। अभी किसी नंबर को डू-नाट डिस्टर्ब (डीएनडी) के तहत पंजीकृत किया जा सकता है, लेकिन इसके बावजूद उस नंबर से काल आ जाती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...