भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केप टाउन में खेला गया टेस्ट मैच 2 दिन में ही खत्म हो गया। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा 25वीं बार हुआ है। भारत के लिए यह सिर्फ तीसरा मौका है, जब उसकी भागीदारी वाले मैच का नतीजा दो दिन में आ गया। भारत ने ऐसे तीनों टेस्ट में जीत हासिल की है।
भारतीय टीम ने मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की ज़बरदस्त बॉलिंग की बदौलत दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को उन्हीं की सरज़मीं पर हरा दिया। भारत और मेज़बान दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट दो दिन से पहले ही खत्म हो गया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए 79 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने 12 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर जीत अपने नाम कर ली। भारत के लिए पहली पारी में सिराज ने 6 और दूसरी पारी में बुमराह ने 6 विकेट झटके।
पूरे मुकाबले में गेंदबाज़ों का दबदबा रहा। पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने कहर बरपाया और फिर दूसरी पारी में अफ्रीकी पेसर्स ने भारतीय बल्लेबाज़ों को चैन नहीं लेने दिया। मेज़बान अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया, जो भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज के आगे पूरी तरह गलत साबित हो गया। पहली पारी में सिराज ने 6 विकेट चटकाकर अफ्रीका को 55 रनों पर ऑलआउट करने में अहम योगदान दिया। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश ने 2-2 विकेट झटके। फिर पहली पारी के लिए बैटिंग पर उतरी भारतीय टीम पहले ही दिन 153 रनों पर सिमट गई। इस दौरान अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 3-3 विकेट चटकाए। पहली पारी में भारतीय टीम का स्कोर 153/4 था, जो मज़ह 11 गेंदों के बाद 153/10 हो गया. लुंगी एंडिगी और कगिसो रबाडा ने 11 गेंदों के अंतराल में 5 भारतीय बल्लेबाज़ों को आउट किया, जबकि 1 विकेट रन आउट के ज़रिए गिरा।
टीम इंडिया को पहली पारी में 153 पर ऑलआउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका पहले ही दिन दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी। दिन खत्म होने तक अफ्रीका ने 3 विकेट पर 62 रन स्कोर कर लिए थे। पहला दिन खत्म होने तक अफ्रीका 36 रनों से पीछे थी। फिर दूसरे दिन भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए 6 विकेट झटके और अफ्रीका को 176 रनों पर ऑलआउट करने में अहम योगदान दिया। बुमराह के अलावा मुकेश कुमार ने 2 और सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। दूसरी पारी में अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने शतकीय पारी खेलते हुए 103 गेंदों में 17 चौके और 2 छक्के लगाकर 106 रन बनाए, लेकिन कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ मार्करम का साथ नहीं निभा पाया। दूसरी पारी में अफ्रीका ने 176 रनों पर ऑलआउट होकर भारत को 79 रनों का टारगेट दिया, जिसे रोहित ब्रिगेड ने 12 ओवर में हासिल कर दूसरा दिन खत्म होने से पहले जीत अपने नाम कर ली। चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 28 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...