Google Analytics Meta Pixel इंडिया- इंग्लैंड टेस्ट मैच: चेन्नई टेस्ट में इन 11 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका - Ekhabri.com

इंडिया- इंग्लैंड टेस्ट मैच: चेन्नई टेस्ट में इन 11 खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने वाली टीम इंडिया एक नई श्रृंखला के लिए तैयार है। हालांकि इस बार टीम के लिए सब कुछ नया होगा, जैसा की खुद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे कह चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में जीत अब पुरानी बात हो गई है और अब हमें इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम का सामना करना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खासकर ब्रिस्बेन टेस्ट में भारतीय टीम के पास जहां प्लेइंग इलेवन के लिए कम विकल्प मौजूद थे तो वहीं चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के पास कई विकल्प हैं। पांच फरवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की तुलना में यहां की परिस्थितियां बिल्कुल अलग होंगी और यही वजह है कि उसे अंतिम एकादश चुनने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आइए हम भी एक नजर डालते हैं और समझते हैं कि खिलाडिय़ो को मैदान में उतारा जा सकता है।
सलामी बल्लेबाजी में टीम में शायद ही कोई बदलाव हो और एक बार फिर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पारी की शुरुआत करते दिखे। वहीं मध्यक्रम में कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे का खेलना भी तय है। चेन्नई की पिच स्पिनर को मदद करती है और गेंद यहां काफी घूमती है तो इसे ध्यान में रखते हुए ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा को बतौर विकेटकीपर उतारा जा सकता है। बल्लेबाजी में भले ऋषभ पंत ज्यादा बेहतर हैं लेकिन विकेटकीपिंग में साहा ज्यादा दमदार हैं। इनके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (अगर फिट रहे) तो की जगह पक्की है। वहीं अनुभव के आधार पर गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर पर तवज्जो दी सकती है। उनके साथ ही कुलदीप यादव भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। तेज गेंदबाजी में अनुभवी जसप्रीत बुमराह का खेलना जहां तय है तो वहीं फिट रहने पर इशांत शर्मा की भी जगह लगभग पक्की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...