भारतीय तीरंदाजों ने यहां एशिया कप विश्व रैंकिंग चरण एक टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और छह रजत पदक हासिल किए जिससे टीम समग्र रैंकिंग में बांग्लादेश के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया, चीन, चीनी ताइपे और जापान जैसी मजबूत टीमों की गैरमौजूदगी में भारत ने 10 में से सात स्पर्धा के फाइनल में जगह पक्की की। भारतीय खिलाड़ी दबाव में आकर पांच फाइनल में हार गए। टीम खासकर टाई-ब्रेकर मुकाबलों में पिछड़ गई। इन पांच में से दो में भारतीय खिलाड़ियों को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा।
बांग्लादेश की टीम तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ तालिका में शीर्ष पर रही। भारत के दो स्वर्ण रिकर्व पुरुष टीम और मिक्स्ड महिला व्यक्तिगत वर्ग में आए जहां फाइनल मैच भारतीय खिलाड़ियों के बीच ही था। दूसरी वरीयता प्राप्त साक्षी चौधरी ने अपनी 13वीं वरीयता प्राप्त टीम की साथी परनीत कौर से 140 से बराबरी पर छूटने के बाद शूट-आफ में जीत दर्ज की।
पार्थ सालुंखे, राहुल नागरवाल और धीरज बी ने व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर से बाहर होने की निराश्ाा को पीछे छोड़ते हुए रिकर्व पुरुष वर्ग में टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। इस तिकड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कजाखस्तान को
6-2 (53-53, 57-57, 56-55, 57-54) से हराया। भारत रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में बांग्लादेश से
4-5 (48-47, 45-54, 56-60, 56-50) से हारकर स्वर्ण पदक से चूक गया।
रिद्धि फोर, तिशा पुनिया और तनीषा वर्मा की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय तिकड़ी ने दूसरे सेट में 45 के निराशाजनक स्कोर के साथ अपनी बढ़त गंवा दी। बांग्लादेश ने टाई-ब्रेकर में 28-27 से जीत के साथ मैच अपने नाम किया। रिकर्व मिक्स्ड टीम के स्वर्ण पदक मैच में बांग्लादेश ने फिर भारत को पछाड़ा। रिद्धि फोर और पार्थ सालुंखे की शीर्ष वरीय जोड़ी ने एक समय 3-1 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन वे
3-5 (37-34, 37-37, 35-38, 36-37) से पिछड़ गए और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पुरुषों के कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त ऋ षभ यादव ने 126 का निराशाजनक स्कोर किया, जिन्हें मुहम्मद सालेह पलिजबान ने 19 अंकों से हराया। भारत की मिक्स्ड पुरुष और महिला टीम के स्वर्ण पदक से भी चूक गई और दोनों फाइनल में उसे एक-एक अंक के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...