भारत ने कुछ इस्पात (स्टील) उत्पादों पर तीन साल के लिए आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा एक आदेश में कहा गया है कि भारत ने कुछ स्टील उत्पादों पर तीन साल के लिए 11-12 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम को चीन से आने वाले सस्ते स्टील को रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सरकारी गजट में प्रकाशित आदेश के अनुसार, पहले वर्ष में स्टील आयात पर 12 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं दूसरे साल इसे घटाकर 11.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा और तीसरे साल इसे और कम करके 11 प्रतिशत कर दिया जाएगा।









