Google Analytics Meta Pixel हॉकी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत - Ekhabri.com

हॉकी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

बिहार के राजगीर में खेली जा रही हॉकी महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को 3-0 से हराकर टूर्नामेंट में छठा स्थान हासिल किया है। भारत, जापान, चीन और मलेशिया सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुके हैं, लेकिन उससे पहले पांचवें और छठे स्थान के लिए कोरिया और थाईलैंड आमने-सामने आए। चैंपियंस ट्रॉफी में इस के साथ दक्षिण कोरिया ने पांचवें स्थान पर फिनिश किया, वहीं थाईलैंड को अंक तालिका में आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा।

 

 

 

मैच में तीनों गोल दक्षिण कोरिया की तरफ से हुए। पहला गोल 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर आया, वहीं 35वें मिनट में भी कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। 45वें मिनट में सियोन ली ने मैच का पहला फील्ड गोल किया, इसके साथ कोरिया ने 3-0 की बढ़त हासिल की, जो अंत तक बरकरार रही। पिछले साल कोरिया को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था, वहीं 2021 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया उपविजेता रही थी। लीग स्टेज में दक्षिण कोरिया पांच मुकाबलों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई थी, जिसके कारण टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। दूसरी ओर थाईलैंड पूरे टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज करने में असफल साबित हुई।

 

 

 

भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसने लीग स्टेज में अपने पांचों मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप किया था। उसके अलावा चीन, मलेशिया और जापान ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब पहले सेमीफाइनल में चीन और मलेशिया आमने-सामने आएंगे, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना दो बार की चैंपियन टीम जापान से होगा। भारत ने लीग स्टेज के मैच में जापान को 0-3 से रौंदा था। जापान को हराकर भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *