कटघोरा के जंगलों में हुई तेंदुए की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बछड़े की मौत का बदला लेने के लिए बाप-बेटे ने तेंदुए को जहर देकर मार डाला। इस जघन्य अपराध में शामिल पिता-पुत्र और उनके रिश्तेदार को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है। तेंदुए की खाल, नाखून, और दांत निकालने की भी पुष्टि हुई है।
कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज के ग्राम राहा के जंगल में ग्रामीणों ने 7 साल के नर तेंदुए का शव देखा। शव से छह नाखून, दो दांत और पीठ की 40.50 सेंटीमीटर चमड़ी गायब थी। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच शुरू की। कुछ दूरी पर तेंदुए की कटी पूंछ भी मिली। तेंदुए का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उसे जहर देकर मारा गया था। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।
जांच को तेज़ी से अंजाम देने के लिए वन विभाग ने एक्सपर्ट टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली। घटना स्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें टीम को एक बछड़े का शव मिला। बछड़े का आधा शरीर किसी जंगली जानवर द्वारा खाया गया था। शव में जहर के अंश पाए गए, जिससे मामले का रहस्य गहराता चला गया। डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर आरोपियों के घर तक टीम पहुंची।
वन विभाग की पूछताछ में भवरदा गांव के गोविंद सिंह गोंड़ 52 वर्ष ने कबूल किया कि मृत बछड़ा उसी का था, जिसे तेंदुए ने मार दिया था। बछड़े के शिकार से मैं बहुत आक्रोशित था। बदला लेने के लिए बेटे लालसिंह 23 वर्ष के साथ मिलकर बछड़े के शव में जहर मिला दिया। जहरीला बछड़ा खाने के बाद तेंदुए की कुछ ही देर में मौत हो गई। तेंदुए की मौत के बाद गोविंद, उसके बेटे लालसिंह और उनके रिश्तेदार रामप्रसाद 44 वर्ष ने तेंदुए के नाखून, दांत, और चमड़ी निकाल ली। वन विभाग की टीम ने रामप्रसाद के घर पर छापा मारा और तेंदुए के अंग बरामद किए। इन अंगों की तस्करी की आशंका जताई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...