Google Analytics Meta Pixel भारत-वेस्ट इंडीज सीरीज: मैदान पर आग लगाने को तैयार रोहित - Ekhabri.com

भारत-वेस्ट इंडीज सीरीज: मैदान पर आग लगाने को तैयार रोहित

नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से अहमदाबाद में होगा, इसके बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज बेहद ही खास इसलिए है क्योंकि टीम इंडिया अपने नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है. फुल टाइम कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा पहली बार मैदान पर उतरेंगे. साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को रोहित की काफी कमी खली थी. टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा बतौर ओपनर काफी मिस किए गए और फिर वनडे सीरीज में केएल राहुल की कप्तानी में वो बात नहीं दिखाई दी जो हिटमैन में नजर आती है. इसलिए टीम ने वनडे और टेस्ट सीरीज गंवाई. खैर अब नई शुरूआत का वक्त है और इस मौके पर रोहित शर्मा पर एक नया रैप सॉन्ग भी रिलीज हुआ है जिसे सुनकर भारतीय कप्तान काफी खुश नजर आ रहे हैं। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से पहले एक रैप सॉन्ग लॉन्च किया है जिसमें रोहित शर्मा के युग की शुरूआत बताई गई है. स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को पोस्ट किया जिसमें उसने लिखा, ह्यएक नए युग का सूर्योदय। टीम इंडिया की कप्तानी करेगा नया कप्तान रोहित शर्मा. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार रहिए. रोहित शर्मा को ये रैप सॉन्ग काफी अच्छा लगा और उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. रोहित शर्मा ने साथ ही कहा कि वो मैदान पर लौटने को तैयार हैं।
रोहित शर्मा का बल्ला वेस्टइंडीज के खिलाफ उगलता है आग
बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला रनों की बरसात करता नजर आ सकता है. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 पारियों में 60.92 की औसत से 1523 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ वो 2 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. घरेलू सरजमीं पर तो रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 80 की औसत से रन बनाते हैं. रोहित शर्मा ने भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 पारियों में 1040 वनडे रन ठोके हैं। बता दें टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए अहमदाबाद पहुंच चुकी है. सभी खिलाड़ी तीन दिन तक क्वारंटीन रहेंगे. वहीं वेस्टइंडीज की टीम बुधवार तक अहमदाबाद पहुंचने वाली है. वेस्टइंडीज अपने घर पर इंग्लैंड को टी20 सीरीज में मात देकर भारत आ रही है इसलिए पोलार्ड की टीम का मनोबल भी ऊंचा होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...