भारतीय पुरुष हाकी टीम एफआइएच प्रो लीग में आठ मैचों के बाद अच्छी स्थिति में है और इंग्लैंड के खिलाफ यहां शुरू हो रहे दो मैचों में जीत दर्ज करके वह तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। टोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने अब तक इस सत्र में आठ मैच खेले हैं और वह 16 अंकों के साथ जर्मनी (17 अंक) के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले रक्षापंक्ति भारत के लिए चिंता का विषय है, जो दबाव में बिखर जाती है। भारत ने कुछ गोल आसानी से गंवाए हैं और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्वीकार किया है कि टीम को अपने रक्षण में सुधार करना होगा।
भारत की अग्रिम पंक्ति ने हालांकि प्रभावशाली प्रदर्शन करके आठ मैचों में 42 गोल किए हैं। मंदीप सिंह विशेष रूप से विपक्षी टीम के सर्कल के अंदर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण गोल किए हैं जिनमें अर्जेंटीना के खिलाफ आखिरी मिनट में किया गया विजयी गोल भी शामिल है। मध्यपंक्ति में हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा और सुमित जैसे खिलाड़ी हैं। टीम में चार विश्व स्तरीय ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, वरुण कुमार और युवा जुगराज सिंह हैं जिससे भारत अपने प्रतिद्वंद्वियों पर मजबूत नजर आता है।
जुगराज ने सीनियर टीम में पदार्पण करने के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाफ दूसरे मैच में दो गोल किए थे। भारत ने इससे पहले आखिरी बार इंग्लैंड से टोेक्यो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में खेला था जिसमें उसने 3-1 से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम अभी विश्व रैंकिंग में चौथे, जबकि इंग्लैंड सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड अभी दो जीत और इतनी ही हार से छह अंक के साथ प्रो लीग तालिका में सातवें स्थान पर है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 29, 2026 /
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...