Ekhabri ट्रेडिंग न्यूज,पूनम ऋतु सेन। पिछले 2 दिनों से पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वे रविवार को हुए इंडिया पाकिस्तान के T20 मैच और फटाकों को लेकर अपनी राय रखी है।
रविवार को भारतीय टीम के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 2021 विश्व टी 20 का पहला मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का दिल टूट गया। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के अंदर दुख की भावना नहीं है, बल्कि कथित रूप से खराब टीम चयन और त्रुटिपूर्ण रणनीति पर गुस्सा है। कई नाराज नेटिज़न्स और सोशल मीडिया यूजर्स कोहली पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
यही नहीं पाकिस्तान की जीत के बाद भारत में कुछ लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान समर्थक तत्वों ने हद पार करते हुए खूब पटाखे चलाऐ। इसी देश विरोधी हरकत पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भड़क गए और दिवाली जैसे हिंदू त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने के खिलाफ अभियानों की हिपोक्रेसी को उजागर करते हुए भारत में मौजूद पाकिस्तान समर्थकों को आड़े हाथों लिया।
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि, “दिवाली के दौरान पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन कल (रविवार, 24 अक्टूबर) भारत के कुछ हिस्सों में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़े गए थे। अच्छा वे क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे होंगे। तो दिवाली पर पटाखे फोड़ने में क्या हर्ज है। ऐसा पाखंड (हिपोक्रेसी) क्यों, सारा ज्ञान तब ही याद आता है।” इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए पटाखों पर हिपोक्रेसी से सहवाग का इशारा विराट कोहली की तरफ था। सहवाग का यह ट्वीट विराट कोहली के उस ट्वीट के बाद आया जिसमें वह लोगों को उपदेश देते दिखाई दे रहे थे।
बता दें कि कल से ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें भारत में कुछ विशेष वर्ग के लोग पाकिस्तान की जीत की खुशियां पटाखों के साथ मना रहे थे। पाकिस्तान की जीत पर भारत में खुशियां मनाया जाना दिखाता है कि कुछ लोगों को विश्व के सभी सुख दे दिये जाएं तब भी उनकी सोच को नहीं बदला जा सकता। पाकिस्तान प्रेम में फोड़े गए इन पटाखों से उसी सोच की स्पष्टता दिखाई देती है। ट्विटर यूजर्स इस वीडियो को दिल्ली के सीलमपुर इलाके की बता रहे थे। यही नहीं कश्मीर से भी इसी तरह के वीडियो सामने आए हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...