Google Analytics Meta Pixel छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक: ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया, जूडो में तूलिका ने जीता रजत - Ekhabri.com

छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक: ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना की हार ने चौंकाया, जूडो में तूलिका ने जीता रजत

बर्मिंघम। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या 18 पहुंच गई है। इनमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। छठे दिन भारतीय एथलीट्स ने पांच पदक जीते। जुडोका तूलिका मान ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चार भारतीय एथलीट्स ने कांस्य पदक अपने नाम किए। स्क्वैश में सौरव घोषाल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत और गुरदीप और ट्रैक एंड फील्ड में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और 2019 एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर आशीष कुमार की हार ने सभी को चौंका दिया।

भारत के अब तक के पदक विजेता

5 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, पुरुष टेबल टेनिस टीम।
6 रजत: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान।
7 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।

वेटलिफ्टर लवप्रीत ने कांस्य पदक जीता
वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। उन्होंने भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक दिलाया।

वेटलिफ्टर गुरदीप ने कांस्य पदक जीता

भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में 167 किलो का अपना सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 223 किलो का वजन उठाया। इस तरह कुल 390 किलो वजन उठाने के साथ गुरदीप ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में 10वां पदक है। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। तब टीम इंडिया वेटलिफ्टिंग में बेस्ट टीम रही थी। इस तरह भारत ने वेटलिफ्टिंग में पिछले (2018) राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है।

Read Also  साउथ कोरिया में हैलोवीन फेस्टिवल में भगदड़:59 की मौत, 100 से अधिक जख्मी

हाई जंप में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता

भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए पहला पदक जीता है। पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे।

सौरव घोषाल ने स्क्वैश में कांस्य पदक जीता

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

बॉक्सर नीतू ने पदक पक्का किया

महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया। अब वह छह अगस्त को सेमीफाइनल में कनाडा की प्रियंका ढिल्लन से भिड़ेंगी।
जोशना और संधू की जोड़ी जीती
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की कुरुप और रविंदू की जोड़ी को हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Read Also  भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया:सूर्या ने टी-20 करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई

पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 87+ किलोग्राम भारवर्ग में भारत की पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच राउंड में 103 किलो का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में पूर्णिमा ने पहले प्रयास में 125 किलो का वजन उठाया। दूसरे प्रयास में 133 किलो वजन के लिए गईं, लेकिन नहीं उठा सकीं। तीसरे प्रयास में उन्होंने कोशिश की, लेकिन विफल रहीं। ऐसे में कुल 228 वजन उठाने के साथ पूर्णिमा छठे स्थान पर रहीं। इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने 286 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...