रायपुर, 23 नवंबर 2025।भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को उनके शानदार खेल प्रदर्शन और भारतीय टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए शुभकामनाएँ दीं। बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, खेल परंपराओं और राज्य में खेलों के विस्तार के लिए की जा रही पहल पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात में मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और इसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएँ हैं और राज्य सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए खेल अवसंरचना को मजबूत कर रही है।










