भारत का पासपोर्ट वैलिडिटी की सालभर की लागत के हिसाब से यह दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट है। स्टडी में यूएई का पासपोर्ट शीर्ष पर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई फर्म कॉम्पेयर द मार्केट एयू ने अपनी स्टडी में विभिन्न देशों के पासपोर्ट की लागत को लेकर तुलना की है। स्टडी में पासपोर्ट की वैलिडिटी की हर साल लागत की भी तुलना की गई है। यह तुलना भी शामिल है कि किसी देश के पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कितने देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई फर्म से जारी प्रेस बयान के मुताबिक, 10 साल की वैलिडिटी के लिए भारतीय पासपोर्ट की कीमत 18.07 डॉलर (1,505 रुपये) है, जबकि यूएई 5 साल के पासपोर्ट के लिए 17.70 डॉलर (1,474 रुपये) का शुल्क लेता है। भारतीय पासपोर्ट सस्ता है लेकिन यह सीमित देशों में ही वीजा फ्री एंट्री प्रदान करता है। भारतीय पासपोर्टधारी केवल 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के उलट है, जिनके पासपोर्ट महंगे हैं लेकिन वो अधिक देशों में वीजा फ्री एंट्री देते हैं। स्टडी में यूएई का पासपोर्ट हर मामले में शीर्ष पर रहा चाहे वो दुनिया का सबसे सस्ता पासपोर्ट हो या फिर वीजा फ्री एक्सेस का मामला हो।
स्टडी में कहा गया कि सालभर की लागत के हिसाब से भारतीय पासपोर्ट सबसे सस्ता है। भारतीय पासपोर्ट की एक साल की वैलिडिटी के लिए बस 1.81 डॉलर (150 रुपये) देने पड़ते हैं। इसके बाद हर साल लागत के हिसाब से सबसे सस्ता पासपोर्ट दक्षिण अफ्रीका (3.05 डॉलर, 254 रुपये) और केन्या (3.09 डॉलर, 257 रुपये) के रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...