Google Analytics Meta Pixel इस जेल में एक कैदी पर सालाना खर्च होता है 5.6 करोड़, इसलिए है सबसे महंगी - Ekhabri.com

इस जेल में एक कैदी पर सालाना खर्च होता है 5.6 करोड़, इसलिए है सबसे महंगी

दुनिया की सबसे महंगी जेल ग्‍वांतानामो बे है। यह जेल फिर दुनियाभर में सुर्खियों में है। जब भी अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होता है तो यह जेल सुर्खियों में आ जाती है। पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बाद नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार ग्रहण करने के बाद जेल की औपचारिक समीक्षा शुरू की थी। तब बाइडन प्रशासन ने संकेत दिया था कि जल्द ही दुनिया की इस सबसे महंगी जेल को बंद किया जा सकता है। राष्‍ट्रपति बाइडन का लक्ष्‍य कार्यकाल समाप्‍त होने के पूर्व बंद करना है।

ग्वांतानामो बे जेल की एक सीक्रेट यूनिट (कैंप-7)  को पहले ही बंद कर दिया है। यहां सजा काट रहे कैदियों को क्यूबा में एक अन्य अमेरिकी बेस पर स्थित जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। कैंप-7 को बेहद ही गुप्त कैदखाना माना जाता है।

अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद तत्‍कालीन बुश प्रशासन ने अफगानिस्‍तान और इराक के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों से कई खूंखार आतंकवादियों को पकड़कर इस ग्‍वांतानामो बे में बंद कर रखा है। 2002 में क्‍यूबा स्थित अमेरिकी सैनिक अड्डे जेल में बंद कैदियों की तस्‍वीरें पहली बार उजागर हुई थी। इस जेल में सभी कैदी हमेशा लोहे की बेड़ियों में जकड़े रहते हैं। इस जेल में अधिकांश ऐसे कैदी है, जिन्‍हें अमेरिकी सरकार आतंकवादी नेता घोषित कर चुकी है। इंटरनेशनल और रेड क्रॉस ने इन कैदियों से मानवीय व्यवहार की मांग की थी।

गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ग्‍वांतानामो बे जेल को दुनिया का सबसे महंगी जेल कहा था। राष्‍ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद ओबामा ने इसे बंद करने की बात कही थी। ओबामा ने कहा था कि वह अपने कार्यकाल में इस जेल को बंद करने का प्रस्‍ताव कांग्रेस में रखेंगे। ओबामा ने यहां तक कहा था कि यदि कांग्रेस ने इसकी मंजूरी नहीं दी तो वह अपने वीटो पॉवर का इस्‍तेमाल करेंगे।

Read Also  लोडेड पिस्टल के साथ जज के कोर्ट में पहुंचा अधिवक्ता

जानते हैं क्‍यों है खास यह जेल

-इस जेल में एक कैदी पर सालाना 5.6 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इस जेल में हर कैदी पर सालाना 9 लाख डॉलर यानी 5.6 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं।

-अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन जेल रखरखाव पर हर साल करीब 9 अरब रुपये से ज्‍यादा खर्च करता है।

– कोरोना महामारी के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि यदि बाइडन इस जेल को बंद करने का फैसला लेते हैं तो यह फायदे का सौदा होगा।

-यदि अमेरिका इस जेल को बंद करता है तो उसे मानवाधिकार के उल्‍लंघन के आरोपों से मुक्ति मिल जाएगी। दरअसल इस जेल में कैदियों के भयावह यातनाएं दी जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...