वैश्विक चुनौतियों के बाद भी पिछला साल भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार फायदेमंद साबित हुआ। एक रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि साल 2023 में भारत के सेवा निर्यात में अच्छी-खासी तेजी आई। संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंकटाड की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में भारत का सेवा निर्यात 11.4 फीसदी बढ़कर 345 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। भारत के सर्विस एक्सपोर्ट में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब वैश्विक चुनौतियों के चलते 2023 में कई देशों को व्यापार के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्विस सेक्टर में भारत के प्रतिस्पर्धी चीन का ही सेवा निर्यात 2023 में 10.1 फीसदी कम होकर 381 बिलियन डॉलर रह गया।
अंकटाड की रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल पूरी दुनिया में सर्विस सेक्टर के व्यापार में ओवरऑल तेजी रिकॉर्ड की गई। 2023 में सर्विस सेक्टर का ग्लोबल एक्सपोर्ट करंट डॉलर वैल्यू टर्म्स में 8.9 फीसदी बढ़ा और 7.9 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। सर्विस सेक्टर के सबसे प्रमुख निर्यातकों में भारत के अलावा चीन, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड, मैक्सिको और सऊदी अरब के नाम शामिल रहे।
भारत के सर्विस सेक्टर के निर्यात में आई शानदार तेजी में कई सेक्टरों ने योगदान दिया। हालांकि ट्रैवेल, ट्रांसपोर्ट, मेडिकल और हॉस्पिटलिटी जैसे सेक्टरों का योगदान सबसे अहम रहा। दूसरी ओर 2023 में भारत के सेवा आयात में गिरावट आई। साल 2023 में भारत का सर्विस इम्पोर्ट 0.4 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 248 बिलियन डॉलर पर आ गया।
भारत में सर्विस सेक्टर काफी स्ट्रॉन्ग रहा है और इस सेक्टर में भारत की गिनती सबसे प्रमुख निर्यातकों में होती आई है। अभी भारत का सबसे ज्यादा सर्विस एक्सपोर्ट उत्तरी अमेरिका और यूरोप को जाता है। एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के बाजारों में भी भारत के सेवा निर्यात में अच्छी ग्रोथ देखी जा रही है। भारत के सर्विस सेक्टर के एक्सपोर्ट में आईटी व आईटी इनेबल्ड सर्विसेज और ट्रैवेल का योगदान मजबूत रहता आया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...