Google Analytics Meta Pixel भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद - Ekhabri.com

भारतीय शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 575.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,605.43 और निफ्टी 178.05 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,323.55 पर बंद हुआ।

 

 

बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.67 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.53 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.91 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.00 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

 

 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 15 अक्टूबर को बढ़कर 463.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 14 अक्टूबर को 459.67 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.29 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

 

 

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल (जोमैटो), अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक गेनर्स थे। टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप ने मजबूत प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 645.60 अंक या 1.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,970 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 147.90 अंक या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,088.05 पर था।

Read Also  कही-सुनी ( 08 नवंबर ): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति,प्रशासन और राजनीतिक दलों की

 

 

बाजार के जानकारों ने कहा कि दो दिनों की बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में थोड़ी तेजी आई। इसकी वजह फेड चेयरमैन द्वारा ब्याज दरों पर नरम रुख अपनाना और मात्रात्मक सख्ती समाप्त करने पर विचार करने का जिक्र करना था। अमेरिका में 10 वर्षीय बॉन्ड की यील्ड में गिरावट आई, जबकि रुपए में वृद्धि हुई, जो एफआईआई के भारत जैसे उभरते बाजारों की ओर रुझान को दर्शाता है, जो छोटे अवधि से लेकर मध्यम अवधि में घरेलू बाजार की दिशा तय कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ब्याज दरों में गिरावट और आकर्षक मूल्यांकन के कारण रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने आईटी और मेटल सूचकांकों को सपोर्ट किया।

 

 

 

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। सुबह करीब 9.27 बजे, सेंसेक्स 324.34 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,354.32 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 103.30 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,248.80 पर कारोबार कर रहा था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *