टी 20 विश्व कप के रविवार को हुए मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने अफगानिस्तान को 11 गेंद पहले आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत का सपना टूट गया और विश्व कप की दौड से बाहर हो गया। हालांकि भारत सोमवार को नामीबिया से अपना आखिरी विश्व कप मुकाबला तो खेलेगा, लेकिन औपचारिकता भर रह गई है। आज का मैच जीतने के साथ ही न्यूज़ीलैंड ने ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
नजीबुल्लाह जादरान की 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों से सजी 73 रन की शानदार पारी के बावजूद अफगानिस्तान टी 20 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ग्रुप दो के मुकाबले में 20 ओवर में आठ विकेट पर 124 रन ही बना सका। न्यूज़ीलैंड ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली।
न्यूजीलैंड 18.1 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर सुपर 12 के ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी। पाकिस्तान पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। ग्रुप एक से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। यह तीसरा अवसर है, जब न्यूजीलैंड ने भारत की खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा। इससे पहले उसने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट 19 रन पर गंवा दिये जिसका प्रभाव उसकी पूरी पारी पर दिखा। उसके केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें नजीबुल्लाह जादरान ने 48 गेंदों पर 73 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से मैन ऑफ द मैच बोल्ट ने 17 रन देकर तीन विकेट और टिम साउदी ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। ईश सोढी, जेम्स नीशाम और एडम मिल्ने को एक एक विकेट मिला। इसके बाद विलियमसन ने अपनी भूमिका निभायी। उन्होंने 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाये तथा डेवोन कॉनवे (32 गेंदों पर नाबाद 36, चार चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अटूट साझेदारी की। मार्टिन गप्टिल ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड के सामने लक्ष्य छोटा था, पर गुप्टिल और डेरेल मिचेल (12 गेंद पर 17 रन, तीन चौके) जीत दर्ज करने के लिये उतावले दिखे। ऐसे में मुजीब उर रहमान (31 रन देकर एक) ने मिचेल को विकेट के पीछे कैच कराकर अफगानिस्तान के साथ भारतीय प्रशंसकों के चेहरों की रंगत लौटाई। गप्टिल ने मुजीब पर लगातार दो चौके लगाकर पावरप्ले में स्कोर 45 रन तक पहुंचाया। राशिद खान (27 रन देकर एक) ने इसके बाद गेंद संभाली और आते ही अपना प्रभाव डाला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें पूरा सम्मान दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...