Google Analytics Meta Pixel इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ में लगाई 11 पायदान छलांग - Ekhabri.com

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ में लगाई 11 पायदान छलांग

रायपुर, 04 सितम्बर 2025।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024-25 में विश्वविद्यालय ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित 173 उच्च शिक्षा संस्थानों में 28वां स्थानहासिल किया है। पिछले वर्ष की तुलना में विश्वविद्यालय ने 11 पायदान की छलांग लगाई, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

 

विशेष बात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह एकमात्र विश्वविद्यालयहै जिसे एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान मिला है। जबकि मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय को इस सूची में जगह नहीं मिली।

 

कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों, प्राध्यापकों, कृषि वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग पिछले तीन वर्षों में किए गए शैक्षणिक, अनुसंधान एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का परिणाम है।

 

डॉ. चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने अधोसंरचना विकास, छात्र-शिक्षक अनुपात, अनुसंधान कार्य, शोध पत्र प्रकाशन, पेटेंट, नवाचार और उद्यमिता विकास जैसे सभी मानकों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय देश के टॉप 10 कृषि विश्वविद्यालयों में शामिल होगा।

 

विश्वविद्यालय ने अब तक लगभग 500 नवीन प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और पौध किस्मों के पेटेंट हासिल किए हैं। पिछले तीन वर्षों में 13 फसलों की 22 नई उन्नत किस्में विकसित की गई हैं। साथ ही 91 नई तकनीकें, 46 उत्पादन प्रौद्योगिकियां और 45 आधुनिक कृषि यंत्र विकसित किए गए हैं।

 

राज्य शासन ने विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। इसके अलावा शोध पत्रों और तकनीकी प्रकाशनों के लिए 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

 

विश्वविद्यालय ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ 70 से अधिक समझौते (MoU)किए हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से नगरी दुबराज और बांसाझाल जीरा फूल चावल को जीआई टैग प्राप्त हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ की कृषि पहचान को नया आयाम मिला है।

 

डॉ. चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि से प्रदेश के कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और आने वाले समय में यह देश के अग्रणी कृषि संस्थानों में शुमार होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *