Google Analytics Meta Pixel नकली नोटों का अंतरजिला रैकेट ध्वस्त, पांच आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

नकली नोटों का अंतरजिला रैकेट ध्वस्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

देवास पुलिस ने नकली नोटों के निर्माण और वितरण में लिप्त एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार 2 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और 15 लाख 41 हजार रुपये की नकली करेंसी के साथ-साथ नोट छापने के उपकरण और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

 

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सचिन नागर और शुभम वर्मा नकली नोटों के साथ शहर में सक्रिय हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और उनके पास से 1.96 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद की। पूछताछ में दोनों ने सोनकच्छ निवासी राजकुमार मालवीय का नाम उजागर किया, जो अपने घर पर नकली नोट छाप रहा था।

 

 

इसके बाद पुलिस ने राजकुमार मालवीय और उसके सहयोगी सुनील पाटिल के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से 13.25 लाख रुपये की नकली करेंसी, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर और अधछपे नोट बरामद हुए। जांच के दौरान शक्ति सिंह चावड़ा का नाम भी सामने आया, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड जेल में रहते हुए इस साजिश को अंजाम दे रहा था।

 

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ था, और यह रैकेट हाईटेक उपकरणों का उपयोग कर नकली नोट तैयार कर रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नवसनहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच जारी है। पुलिस अन्य संदिग्धों और इस रैकेट के नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *