Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की जांच शुरू - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की जांच शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर हुए कथित हमले की जांच शुरू कर दी गई है। ममता बनर्जी पर किसने हमला किया, इसकी जांच शुरू हो गई है और मौके पर डीएम और एसपी पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसपी
ममता बनर्जी पर हुए हमले की जांच के लिए पूर्ब मेदिनीपुर के जिलाधिकारी विभू गोयल और एसपी प्रवीण प्रकाश नंदीग्राम के बुरुलिया बाजार पहुंचे। यहां जिलाधिकारी और एसपी घटना की जांच के लिए पहुंचे हैं। यहीं पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कथित हमला हुआ था, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
वहीं एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख सूफियान की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले में मामला दर्ज कर लिया है। ममता बनर्जी से मिलने एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता तथागत रॉय ने बताया कि वो ममता बनर्जी से मिलना चाहते थे लेकिन मिल नहीं सके। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी उनसे मिलने की सलाह नहीं दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि हमने अरूप विश्वास से मुलाकात की और ममता बनर्जी को शुभकामनाएं देने के लिए कहा। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने घटना की फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है।
 -टीएमसी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है – कैलाश विजयवर्गीय
ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि टीएमसी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। हालांकि, हमारा मानना है कि ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें आशा है कि पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा को नियंत्रित करने के लिए चुनाव आयोग पर्याप्त केंद्रीय बल भेजेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...