Google Analytics Meta Pixel सितंबर महीने में इन 5 बैंकों की एफडी में पैसा लगाने से होगा डबल फायदा - Ekhabri.com

सितंबर महीने में इन 5 बैंकों की एफडी में पैसा लगाने से होगा डबल फायदा

नई दिल्ली। एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट, आपके पैसों को इनवेस्ट करने का वो जरिया जो ज्यादा ये ज्यादा रिटर्न आपको दे सकता है. एफडी में एक तय समय के लिए आप अमाउंट को बैंक में जमा करते हैं और इस पर आपको एक तय इंट्रेस्ट मिलता है. आज हम आपको उन टॉप 5 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अगर आपने एफडी कराई हुई है या कराने का सोच रहे हैं तो सितंबर महीने में आप फायदे में रहने वाले हैं. आपको बता दें कि बैंकों द्वारा निर्धारित ब्याज दर 4 से 11 प्रतिशत तक होती है।
कौन-कौन से बैंक
जिन बैंकों के बारे में आपको बता रहे हैं वहां पर अगर आपने 5 साल तक के लिए कोई एफ डी ली हुई है तो आपको इस महीने बहुत फायदा होने वाला है. इन बैंकों में एफडी आपके लिए टैक्स सेविंग भी होगी। आरबीएल बैंक में अगर आपने एफडी कराई है तो आपको 6.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके बाद इंडसइंड बैंक 6 फीसदी की दर से ब्याज देगा। डीसीबी बैंक 5.95 की दर से ब्याज मिलेगा। आईडीएफसी फस्र्ट बैंक में एफडी कराने वालों को 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
एक साल की एफडी पर कितना फायदा
आरबीएल बैंक में अगर आपने एफडी कराई है या फिर कराने की सोच रहे हैं तो आपको 6.10 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसके बाद इंडसइंड बैंक 6 फीसदी की दर से ब्याज देगा। इसी तरह से डीसीबी बैंक में 5.55 फीसदी से जमाकर्ता को ब्याज एफडी पर मिलेगा। बंधन बैंक में आपको 5.50 फीसदी की दर से ब्याज एफडी पर मिलने वाला है। आईडीएफसी फस्र्ट बैंक में 5.50 फीसदी की दर ये जमाकर्ता को ब्याज मिलने वाला है।
क्यों एफडी है एक पसंदीदा विकल्प
सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट हमेशा से लोगों का पसंदीदा विकल्प माना जाता रहा है. ज्यादातर लोग एफडी कराते हैं. सात दिन से लेकर कई सालों तक के लिए आप एक निश्चित रकम एफ डी करा सकते हैं. मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ आपको एक मोटी रकम मिलती है. एफडी आप अपनी जरूरत के अनुसार करा सकते हैं. अगर आपके पास अभी जरूरत से ज्यादा पैसे हैं और आपको लगता है कि 5 या 10 साल बाद आपको इन पैसों की जरूरत पड़ेगी तो आप इतने ही समय के लिए एफडी करा सकते हैं. जाहिर है कि एक साल के मुकाबले 10 साल की एफडी पर रिटर्न काफी ज्यादा होगा. तो आप अपनी जरूरत के मुताबिक यथासंभव अधिक अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...