भारतीय स्टॉक मार्केट ने दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी। बीएसई का सेंसेक्स 194.90 अंकों की बढ़त के साथ 75,585 के लेवल पर खुला था। उधर, एनएसई का निफ्टी भी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 22,977 के स्तर पर ओपन हुआ था। मगर, कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 220.05 प्वॉइंट गिरकर 75,170.45 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 41.05 अंक लुढ़ककर 22891.40 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 417 लाख करोड़ रुपये रहा गया है। एक दिन पहले यह 420 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े पर था। निवेशकों को लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।
निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में जाने वाले शेयर अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अडानी इंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के रहे। टॉप गेनर्स की लिस्ट में डिवीज लैबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हीरो मोटो कॉर्प ने जगह बनाई है। उधर, सेंसेक्स पर हैटसन एग्रो, 3 एम इंडिया, गारवेयर फाइबर, हिन्दुस्तान आयल एक्सप्लोरेशन और प्रिज्म जॉनसन टॉप गेनर्स रहे और टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईनॉक्स विंड, सोम डिस्टलरीज, एल्जी इक्विपमेंट्स, भारत डायनामिक्स और इंडियबुल्स का नाम आया है।
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाली जाए तो आयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक, पावर एंड रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी नीचे गया है।
सेंसेक्स-निफ्टी ने ऑलटाइम हाई छू लिया था। बीएसई सेंसेक्स का ऐतिहासिक हाई 76,009.68 प्वॉइंट और एनएसई निफ्टी का ऑलटाइम हाई 23,110.80 प्वॉइंट का है। इसके बावजूद शेयर मार्केट भारी बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए थे। लोकसभा चुनाव नतीजों के नजदीक आने के चलते एफपीआई का भारत से बाहर जाना लगातार जारी है। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 4 जून को चुनाव नतीजे आने तक बाजार में ऐसा ही माहौल रहने की आशंका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...