IPL -17 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दर्ज की पहली जीत, पंजाब किंग्स 21 रनों से परास्त

 

जयपुर जाकर अपना पहला मैच गंवाने वाले लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को भी घरेलू मैदान का सहारा मिला और उसने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-17) में शनिवार को यहां बल्ले व गेंद के समग्र प्रदर्शन के बीच पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराकर दो मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं पंजाब की यह तीन मैचों में दूसरी पराजय थी।

 

क्विंटन डीकॉक, निकोलस व क्रुणाल ने एलएसजी को दिया मजबूत स्कोर

 

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे एलएसजी ने ओपनर क्विंटन डीकॉक (54 रन, 38 गेंद, दो छक्के, पांच चौके), कार्यकारी कप्तान निकोलस पूरन (42 रन, 21 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) व क्रुणाल पंड्या (43 रन, 22 गेंद, दो छक्के, चार चौके) की त्वरित पारियों की मदद से आठ विकेट पर 199 रन बनाए।

 

नवप्रवेशी पेसर मयंक यादव ने पंजाब की रनगति पर लगाया अंकुश

 

जवाबी काररवाई में कप्तान शिखर धवन (70 रन, 50 गेंद, तीन छक्के, सात चौके) व जॉनी बेयरस्टो (42 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की शुरुआती हनक को बाद के बल्लेबाज भुना नहीं सके और प्रथम प्रवेशी सुपरफास्ट गेंदबाज मयंक यादव (3-27) के सामने पंजाब किंग्स की टीम पांच विकेट पर 178 रनों तक पहुंच सकी।

 

शिखर व बेयरस्टो ने 70 गेंदों पर की 102 रनों की भागीदारी

 

कठिन लक्ष्य का पीछा करते वक्त शिखर व बेयरस्टो ने 70 गेंदों पर 102 की जबर्दस्त भागीदारी से पंजाब किंग्स को धाकड़ शुरुआत दी। लेकिन दिल्ली के 21 वर्षीय पेसर मयंक ने, जिन्होंने मैच के दौरान अधिकतम 155.8 किलोमीटर की रफ्तार निकाली, 12वें ओवर में बेयरस्टो को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मयंक ने ही प्रभसिमरन सिंह (19 रन, सात गेंद, दो छक्के, एक चौका) व जितेश शर्मा (6) को भी लगातार ओवरों में निबटा दिया।

 

दूसरी तरफ मोहसिन खान (2-34) ने 17वें ओवर की लगातार गेंदों पर शिखर और सैम करन (0) के विकेट निकालकर पंजाब को दबाव में ला दिया (5-141)। लिएम लिविंगस्टोन (नाबाद 28 रन, 17 गेंद, दो छक्के, दो चौके) बची 21 गेंदों पर 37 रन ही जोड़ सके और उनकी टीम बड़े अंतर से हार गई।

 

स्कोर कार्ड

 

इसके पूर्व पंजाब के गेंदबाजों ने एक छोर से विकेट निकाले। लेकिन क्विंटन डीकॉक ने अर्धशतक पूरा करने के बाद ही दम लिया। नौवें ओवर तक 78 के योग पर के.एल. राहुल (15 रन, नौ गेंद, एक छक्का, एक चौका), जो टॉस के लिए नहीं उतरे और बाद में इम्पैक्ट प्लेयर नवीन-उल-हक के लिए मैदान भी छोड़ दिया, देवदत्त पडिक्कल (9) व मार्कस स्टोइनिस (19 रन, 12 गेंद, दो चौके) का साथ छूटने के बाद डीकॉक संग निकोलस पूरन ने अच्छे हाथ दिखाए। इन दोनों ने 27 गेंदों पर 47 रनों की भागीदारी की। फिर क्रुणाल ने धमाकेदार स्ट्रोक्स खेले और लखनऊ की टीम 200 के पार पहुंच गई। सैम करन ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह ने दोनों ओपनरों – क्विंटन व राहुल) को निबटाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *