आईपीएल 2026 के रोमांचक सीजन से पहले 16 दिसंबर को अबु धाबी में सजी खिलाड़ियों की मंडी (मिनी ऑक्शन) में जमकर पैसों की बारिश हुई। इस नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने न केवल विदेशी दिग्गजों पर, बल्कि भारत के युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी दिल खोलकर खजाना लुटाया। नीलामी की सबसे बड़ी सुर्खी ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन रहे, जिनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी तिजोरी के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए। केकेआर ने ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कीमत पर खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। इस बोली के साथ ही कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि लीग के इतिहास में ओवरऑल सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
इस मिनी ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ, जिनमें 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी का रोमांच सिर्फ बड़े नामों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारों पर भी टीमों ने बड़ा भरोसा जताया। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों की भी इस नीलामी में लॉटरी लग गई और वे रातों-रात सुर्खियों में आ गए। टीमों ने जिस तरह से रणनीतिक रूप से खिलाड़ियों पर बोलियां लगाईं, उससे साफ है कि आईपीएल 2026 का मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है। ग्रीन की रिकॉर्ड तोड़ कीमत और युवाओं पर लुटाए गए पैसों ने इस नीलामी को यादगार बना दिया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स
कैमरन ग्रीन- 25.2 करोड़ रुपये
मथीशा पथिराना- 18 करोड़
मुस्तफिजुर रहमान- 9.2 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स
कार्तिक शर्मा- 14.2 करोड़
प्रशांत वीर- 14.2 करोड़
राहुल चाहर- 5.2 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद
लियाम लिविंगस्टोन- 13 करोड़
जैक एडवर्ड्स- 3 करोड़
सलील अरोड़ा- 1.5 करोड़
लखनऊ सुपर जॉइंट्स
जोश इंग्लिस- 8.6 करोड़
मुकुल चौधरी- 2.6 करोड़
अक्षत रघुवंशी- 2.2 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स
आकिब नबी डार- 8.4 करोड़
पथुम निसांका- 4 करोड़
राजस्थान रॉयल्स
रवि बिश्नोई- 7.2 करोड़
एडम मिल्ने- 2.4 करोड़
रवि सिंह- 95 लाख
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़
मंगेश यादव- 5.2 करोड़
जैकब डफी- 2 करोड़
गुजरात टाइटंस
जैसन होल्डर- 7 करोड़
टॉम बैंटन- 2 करोड़
अशोक शर्मा- 90 लाख
पंजाब किंग्स
बेन ड्वारशुइस- 4.4 करोड़
कूपर कोनोली- 3 करोड़
मुंबई इंडियंस
क्विंडटन डि कॉक- 1 करोड़
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...