गुजरात के अहमदाबाद में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। करीब 10 स्कूलों को एक साथ ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर तुरंत प्रभाव से छात्रों की छुट्टी कर दी गई और स्कूल परिसरों को खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता (BDDS), डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्कूलों को जो धमकी भरा ईमेल मिला है, उसकी सब्जेक्ट लाइन में ‘B0mB BIast @1:11PM’ लिखा हुआ था। यह ईमेल ‘Munro Quickel’ नाम की आईडी से भेजा गया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जिन प्रमुख स्कूलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई, उनमें महाराजा अग्रसेन, जेबर स्कूल, निर्माण हाई स्कूल, डिवाइन और देव इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन ने ईमेल देखते ही पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासन तत्काल एक्शन मोड में आ गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी सर्विलांस के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ईमेल कहां से जनरेट हुआ और इसे भेजने वाले का असली मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस की टीमें स्कूलों के चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रही हैं ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के जालंधर में भी स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे देखते हुए एजेंसियां इस मामले को किसी बड़े पैटर्न या शरारती तत्व की साजिश के तौर पर देख रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...