केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने NAAC (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल) रेटिंग दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में JNU (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) के एक प्रोफेसर समेत 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के लोग शामिल थे, जो निजी विश्वविद्यालयों से उच्च NAAC रेटिंग दिलाने के बदले रिश्वत वसूलते थे।
CBI को जानकारी मिली थी कि देशभर के निजी विश्वविद्यालयों से बेहतर NAAC रेटिंग दिलाने के लिए रिश्वत ली जा रही थी। इसके बाद एजेंसी ने बिलासपुर, ओडिशा, चेन्नई, बैंगलोर, विजयवाड़ा, पालमू, संबलपुर, भोपाल, गौतम बुद्ध नगर और नई दिल्ली सहित 20 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान CBI ने JNU के प्रोफेसर समेत NAAC निरीक्षण समिति के चेयरमैन और 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। साथ ही कई निजी विश्वविद्यालयों के उच्च पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
CBI ने छापेमारी के दौरान गिरोह के पास से: ₹37 लाख नगद 6 लेनोवो लैपटॉप iPhone 16 Pro सोना और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। FIR में शामिल बड़े नाम CBI द्वारा दर्ज FIR में कई बड़े नाम शामिल हैं हालांकि, अभी इन लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन CBI इनकी भूमिका की जांच कर रही है।
CBI के अनुसार, यह गिरोह निजी विश्वविद्यालयों को A++ रेटिंग दिलाने के लिए रिश्वत लेता था। NAAC निरीक्षण समिति के अधिकारी विश्वविद्यालयों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें मनचाही रेटिंग दिलाने का सौदा करते थे। रिश्वत नकद, सोने, महंगे मोबाइल फोन और अन्य कीमती वस्तुओं के रूप में दी जाती थी। गिरोह के सदस्य सीधे विश्वविद्यालयों के अधिकारियों से संपर्क कर डील फाइनल करते थे।
CBI अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य शिक्षा संस्थानों व अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। संभावना है कि जल्द ही इस घोटाले में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में बढ़ता भ्रष्टाचार यह घोटाला शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार की एक और बड़ी मिसाल है, जहां विश्वविद्यालयों को बेहतर रेटिंग दिलाने के लिए बड़े स्तर पर घूसखोरी हो रही थी। CBI की यह कार्रवाई दर्शाती है कि अब शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता लाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...