Google Analytics Meta Pixel आईपीएल: लखनऊ की छठी जीत, पंजाब 20 रन से हारा - Ekhabri.com

आईपीएल: लखनऊ की छठी जीत, पंजाब 20 रन से हारा

पुणे।आईपीएल 2022 के 42वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हरा दिया है। पंजाब के सामने 154 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 20 ओवर में 133/8 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई। पंजाब का बैटिंग आॅर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। जॉनी बेयरस्टो (32) टॉप स्कोरर रहे। लखनऊ की 9 मैचों में ये छठी जीत है। केएल की कप्तानी वाली टीम ने अब तक केवल 3 मैच हारे हैं। वहीं, पंजाब की 9 मैचों में ये पांचवीं हार है।पंजाब ने अब तक केवल 4 मुकाबले ही जीते हैं। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 का स्कोर बनाया। क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि दीपक हुड्डा के बल्ले से 34 रन निकले। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने 4 विकेट लिए।
मोहसिन खान ने दिखाया दम
युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने 4 ओवर में 3 विकेट अपनी झोली में डाले। उन्होंने लिविंगस्टोन (18), कगिसो रबाडा (2) और राहुल चाहर (4) के विकेट लिए। मोहसिन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मेगा आॅक्शन में लखनऊ ने उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा था।
क्रुणाल ने लिए 2 विकेट
क्रुणाल पंड्या ने मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने भानुका राजपक्षे (7) और जितेश शर्मा (2) को आउट किया। अपने स्पेल में उन्होंने केवल 2.80 की इकोनॉमी से 11 रन खर्च किए। कगिसो रबाडा ने मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए। उन्होंने एलएसजी के कप्तान केएल राहुल (6), क्रुणाल पंड्या (7), आयुष बडोनी (4) और दुष्मंथ चमीरा (17) को आउट किया।
पंड्या और बडोनी के विकेट तो कगिसो ने अपने एक ही ओवर में लिए। क्रुणाल को उन्होंने 15वें ओवर की पहली और आयुष को 5वीं गेंद पर आउट कर पवेलियन भेजा।
पंजाब के दोनों ओपनर सस्ते में आउट
टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की शुरूआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने 35 रन जोड़े। 5वें ओवर में चमीरा ने मयंक (25) को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। मिडआॅफ पर केएल राहुल ने पंजाब के कप्तान का शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद 7वें ओवर की पहली ही गेंद पर शिखर धवन 15 गेंदों में केवल 5 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *