रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) को पुलिस महानिदेशक (DGP) वेतनमान में पदोन्नति दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार, उन्हें 02 जुलाई 2024 से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) वेतन नियम, 2016 के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल 16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है।
यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड और अनुभव को देखते हुए की गई है।










