मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। ओमान की मध्यस्थता में होने वाली प्रस्तावित वार्ता से ठीक पहले ईरान ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे वॉशिंगटन की चिंता बढ़ सकती है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अपनी उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल ‘खोर्रमशहर-4’ को एक सैन्य अड्डे पर तैनात कर दिया है। ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार, इस मिसाइल को आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स से जुड़े एक नए सैन्य ठिकाने के उद्घाटन के दौरान प्रदर्शित किया गया। इसे ईरान की रक्षा रणनीति का अहम हिस्सा बनाए जाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
आईआरजीसी के राजनीतिक मामलों के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जावानी ने कहा कि इस मिसाइल की तैनाती अमेरिका को स्पष्ट संदेश देने के लिए है कि ईरान अपनी रक्षा क्षमताओं से किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा। अल-मयादीन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर किसी भी दुश्मन ने गलती की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 2,000 किलोमीटर है और यह 1,500 किलोग्राम तक का वारहेड ले जाने में सक्षम है। सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस मिसाइल की तैनाती से क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं।
इस बीच, उप कमांडर जावानी ने दावा किया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ओमान में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत में पूरे आत्मविश्वास के साथ शामिल होगा। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच चुके हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साल जून में बातचीत उस समय टूट गई थी, जब इजराइल ने तेहरान पर हमला किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 12 दिनों तक चले संघर्ष में अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था। वहीं, इजराइली हमलों में ईरान की वायु रक्षा प्रणाली और बैलिस्टिक मिसाइल ढांचे को नुकसान पहुंचा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...