रायपुर। रोड सेफ्टी वल्र्ड क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने पहुंचे इंडिया लीजेंट्स के इरफान पठान ने वर्चुअली मीडिया से चर्चा की। रिपोर्टर के सवाल पर इरफान ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को देखते हैं और उनके प्रदर्शन को भी, लेकिन जिस तरह से एक टूर्नामेंट के बाद सीधे कोच को बदल दिया जाता है, इससे कहीं-न-कहीं छवि खराब होती है। अगर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ऐसे ही करता रहा तो खिलाडिय़ों का भविष्य बेहतर नहीं है। छत्तीसगढ़ में अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें सही कोच नहीं मिल पा रहे हैं। इरफान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में क्रिकेट का तभी भला हो पाएगा, जब क्रिकेट एसोसिएशन जिस खिलाड़ी को हायर करे, उसे मौका दे। इरफान ने बातों ही बातों में इस तरफ भी इशारा किया कि आपको यदि प्रतिभाओं को निखारना है तो अपने कोच पर भरोसा रखना होगा, ताकि वे अपनी टीम में उस तरह की स्किल्स पैदा कर सकें, जिससे वे जीत के आदी हों। इरफान के मुताबिक छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन का रवैया बिल्कुल भी सही नहीं है। इस तरह से कभी भी किसी भी प्रदेश की टीम का भला नहीं हो सकता है।
-खिलाड़ी के आरोपों को किस तरह लेता है क्रिकेट एसोसिएशन
किसी खिलाड़ी को रखना और हटाना क्रिकेट एसोसिएशन की जिम्मेदारी होती है, लेकिन यदि किसी खिलाड़ी को छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन टीम में जोड़ता है और उसे टीम बनाने की जिम्मेदारी सौंपता है तो उसे मौका देना होगा, क्योंकि ये कोई जादू का खेल नहीं है कि रातोंरात छड़ी घुमाई और खिलाड़ी पैदा हो गए या टीम जीतने लगे। इरफान पठान ने छत्तीसगढ़ के क्रिकेट पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा किया है, जिसका जवाब क्रिकेट एसोसिएशन को आने वाले दिनों में देना ही होगा। एक पूर्व क्रिकेटर ने जिस तरह की सोच छत्तीसगढ़ क्रिकेट के बारे में व्यक्त की है, वह निराशाजनक है। इस ओर न सिर्फ क्रिकेट एसोसिएशन, बल्कि उन भूतपूर्व खिलाडिय़ों को भी ध्यान देना होगा जो छत्तीसगढ़ क्रिकेट का भला चाहते हैं।
-रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य
रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में बोलते हुए इरफान पठान ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलना ही आपकी और दूसरों के जीवन को बचा सकता है। रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे विश्व को संदेश देना चाहता है कि सड़क पर नियमों का पालन कैसे करें, ताकि सभी सुरक्षित रहें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...