Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल से एशिया कला महोत्सव के निर्देशक ईशान बल्ला ने की सौजन्य मुलाकात,कहा- देश में छत्तीसगढ बन रहा टूरिज्म डेस्टिनेशन की पहचान - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल से एशिया कला महोत्सव के निर्देशक ईशान बल्ला ने की सौजन्य मुलाकात,कहा- देश में छत्तीसगढ बन रहा टूरिज्म डेस्टिनेशन की पहचान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कल शाम उनके निवास कार्यालय में एशिया कला महोत्सव नई दिल्ली के निर्देशक शईशान भल्ला ने सौजन्य मुलाकात की। भल्ला ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव द्वारा छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने और यहां की कला-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भगवान गणपति की स्वचित्रित कलाकृति भेंट की।

निदेशक भल्ला ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान हुए सुखद अनुभवों को मुख्यमंत्री बघेल के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्हें राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का अवसर भी मिला। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दी। यह अपने आप में अनूठा आयोजन था, जिसमें विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों का संगम एक ही मंच पर देखने को मिला। पहले जहां छत्तीसगढ़ को सिर्फ यहां के खनिज संसाधन, इस्पात उद्योग और धान के कटोरे के रूप में जाना जाता था, वहीं आज दिल्ली सहित देश के अन्य महानगरों में राज्य की पहचान टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हो रही है।

महानगरों से लोग यहां की स्वच्छ वायु और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच सुकून के पल तलाशने बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। ईशान भल्ला ने आगे बताया कि दिल्ली का खाना काफी प्रसिद्ध है, मगर यहां आकर वे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के मुरीद हो गए। यहां के पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद लाजवाब है।भल्ला ने छत्तीसगढ़ की स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने यहां कला की अंतर्राष्टीय प्रदर्शनी आयोजित करने के विषय मे मुख्यमंत्री से चर्चा की। इस अवसर पर अविनाश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *