ईरान ने 331 मिसाइलों और ड्रोन्स से इजरायल पर हमला किया। इनमें शाहेद-136 आत्मघाती ड्रोन्स थे, जो 2000 किलोमीटर की दूरी तक जा सकते हैं। 50 किलो वॉरहेड ले जा सकते हैं। इसके अलावा 1700 किलोमीटर रेंज की एमाद बैलिस्टिक मिसाइल दागी। कुछ और बैलिस्टिक मिसाइलों से भी हमला किया, साथ ही 30 से ज्यादा Paveh क्रूज मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया। इसकी रेंज 1650 किलोमीटर है। इतने हमलों के बावजूद इजरायल ने 99 फीसदी हवाई खतरों को अपनी एयर डिफेंस प्रणाली से मार गिराया। 185 आत्मघाती ड्रोन्स को इजरायल के आयरन डोम और Arrow-3 हाइपरसोनिक सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम ने मार गिराया। 110 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 103 को मार गिराया। ईरान की ओर से दागी गई सभी 36 क्रूज मिसाइलें भी इजरायल ने मार गिराईं। सिर्फ सात बैलिस्टिक मिसाइलों को इजरायल गिरा नहीं पाया।
जब दुश्मन अपने फाइटर जेट, मिसाइल, हेलिकॉप्टर या ड्रोन से हमला करता है, तब उसे अपनी सीमा पर आने से पहले आसमान में या अंतरिक्ष में रोक कर उसे बर्बाद कर देना या फिर सीधा हमला करके उसे खत्म कर देने को ही इंटरसेप्शन कहते हैं। इस काम में इजरायल का आयरन डोम, सी-डोम और ऐरो एयर डिफेंस सिस्टम ने मदद की। एमाद मिसाइल लिक्विड-फ्यूल मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। इसका व्यास 1.25 मीटर है। इसमें एक वॉरहेड लगता है, जिसका वजन 750 किलोग्राम होता है। इसकी CEP 10 मीटर है यानी टारगेट के पांच10 मीटर इधर-उधर भी गिरा तभी टारगेट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इसकी रेंज 1700 किलोमीटर है।
इतना ही नहीं इस मिसाइल में मैन्यूवरेबल रीएंट्री व्हीकल (MaRV) की खासियत भी है। यानी जरूरत पड़ने पर इसकी दिशा बदली जा सकती है। इसे इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल की कैटेगरी में भी रखा जाता है। यह देखने में शहाब-3 मिसाइल की तरह दिखती है। 2016 से ईरानी सेना इसका इस्तेमाल कर रही है। Ghadr-110 भी मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 1800 से 2000 km है। यह 11,113.2 km/hr की स्पीड से टारगेट की तरफ बढ़ती है। इसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल और IRBM की कैटेगरी में भी रखते हैं। यह मिसाइल इनर्शियल गाइडेंस और जीपीस नेविगेशन के आधार पर चलती है। दो स्टेज की मिसाइल में पहला स्टेज लिक्विड और दूसरा सॉलिड फ्यूल वाला है। इसकी लंबाई 15.5 मीटर है।
शाहेद ड्रोन ईरान का लॉयटरिंग म्यूनिशन है यानी आत्मघाती हमलावर ड्रोन। इस ड्रोन का इस्तेमाल रूस-यूक्रेन युद्ध में भी किया गया है। इसका विंगस्पैन 3 मीटर का होता है। लंबाई 2.5 मीटर होती है। इसकी रेंज 2000 किलोमीटर है। ईरान ने 110 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जिनकी कुल कीमत करीब 250 से 417 करोड़ रुपए। फिर उसने 36 से 45 क्रूज मिसाइलें दागी, जिनकी कीमत करीब 33.41 से 58.47 करोड़ रुपए हैं। 170 शाहेद आत्मघाती ड्रोन्स दागे। इनकी कीमत करीब 33 से 54 करोड़ रुपए है। कुल मिलाकर ईरान ने इजरायल पर हमले के लिए 520 करोड़ रुपए के आसपास खर्च किया, जबकि इजरायल को खुद को बचाने में 92 हजार करोड़ रुपए खर्च कर डाले।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...