Google Analytics Meta Pixel इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो में बरसाए बम - Ekhabri.com

इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो में बरसाए बम

इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित सीरियाई सेना के ठिकानों पर बमबारी की। सीरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायली सेना ने अल-सफीरा शहर के पास स्थित रक्षा सुविधा और वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र को निशाना बनाया। यह हमले सीरिया के अंदर इजरायल की ओर से किए जा रहे ताजा हवाई हमलों का हिस्सा हैं, जो बशर अल-असद की सत्ता के गिरने के बाद तेजी से बढ़े हैं।

 

 

 

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीरिया के अलेप्पो के दक्षिण में रक्षा कारखानों पर इजरायली हमले के दौरान 7 बड़े विस्फोट सुने गए। हालांकि, इन हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी नहीं मिली है। AFP ने अल-सफीरा क्षेत्र के एक निवासी के हवाले से बताया कि ये हमले इतने जोरदार थे कि जमीन हिल गई और घरों के दरवाजे और खिड़कियां खुल गईं।

 

 

 

हमले की भयावहता का जिक्र करते हुए एक स्थानीय निवासी ने बताया, “यह अब तक का सबसे जोरदार हमला था, जिसने रात को दिन में बदल दिया।” पिछले महीने की शुरुआत में इस्लामिक विद्रोहियों द्वारा बशर अल-असद की सत्ता को गिराने के बाद से इजरायल ने सीरिया पर हवाई हमले शुरू कर दिए थे।

 

 

 

इजरायल ने पिछले कुछ हफ्तों के भीतर 500 से ज्यादा हवाई हमले किए हैं, जिनमें सीरियाई नौसेना पर भी हमले शामिल हैं। इसके अलावा, इजरायल ने गोलान हाइट्स के पास स्थित बफर जोन पर भी नियंत्रण स्थापित कर लिया है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली सेना को दमिश्क से केवल 20 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है। इन हमलों से हिजबुल्लाह और सीरिया के अन्य समर्थक गुटों को भी भारी नुकसान हुआ है। इजरायल के हमलों के चलते सीरिया में अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे क्षेत्र में संघर्ष और जटिल हो गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *