Google Analytics Meta Pixel इस्राइल को गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत मिलनी चाहिए-लिंडसे ग्राहम - Ekhabri.com

इस्राइल को गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत मिलनी चाहिए-लिंडसे ग्राहम

वॉशिंगटन-अमेरिका के एक सांसद ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस्राइल को गाजा पर परमाणु बम गिराने की इजाजत मिलनी चाहिए। अमेरिकी सांसद ने अमेरिका द्वारा जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने का भी बचाव किया और कहा कि वह एक सही फैसला था। अमेरिकी सांसद ने कहा कि इस्राइल को एक यहूदी देश के तौर पर अपने आप को बचाने के लिए वो सब कुछ करना चाहिए, जो वो करना चाहता है। अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम इस्राइल के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने इस्राइल को भेजे जाने वाले तीन हजार भारी बमों की डिलीवरी रोक दी है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ‘जब हमने एक देश के तौर पर जर्मनी और जापान से लड़ाई में पर्ल हार्बर की तबाही देखी, तो हमने इस लड़ाई को खत्म करने के लिए जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने का फैसला किया और वह एक सही फैसला था।’ उन्होंने कहा कि ‘इस्राइल को भी गाजा में जारी लड़ाई को खत्म करने के लिए परमाणु बम दिए जाने चाहिए। वे इस लड़ाई को हार नहीं सकते।’

अमेरिका द्वारा जापान पर परमाणु बम गिराने के फैसले का भी किया समर्थन
लिंडसे ग्राहम ने कहा ‘अमेरिका के लिए हिरोशिमा और नागासाकी पर दो परमाणु बम गिराना क्यों सही था? मुझे लगता है कि वह सही था। इसलिए इस्राइल को भी वो सबकुछ करना चाहिए, जिससे वह एक यहूदी देश के तौर पर बचा रहे।’ उन्होंने कहा ‘गाजा में नागरिकों की मौतों के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि हमास ने ही आम नागरिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया।’ ग्राहम ने कहा ‘मुझे लगता है कि गाजा में आम नागरिकों की मौतों को तब तक कम करना संभव नहीं है, जब तक हमास अपनी ही जनसंख्या को ढाल की तरह इस्तेमाल करता रहेगा। मैंने कभी भी इतिहास में ऐसी लड़ाई नहीं देखी है, जहां आम नागरिकों की जान को खतरे में डाल दिया गया हो।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *