Google Analytics Meta Pixel अंतरिक्ष में अपना ‘बाहुबली’ भेजेगा ISRO - Ekhabri.com

अंतरिक्ष में अपना ‘बाहुबली’ भेजेगा ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक और इतिहास रचने जा रहा है, जो आम आदमी के जीवन में संचार का तरीका पूरी तरह बदल देगा। इसरो बुधवार सुबह 8:54 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक 2’ सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस मिशन को इसरो के सबसे भारी और शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम-3 (LVM3-M6) के जरिए अंजाम दिया जाएगा, जिसे अपनी जबरदस्त क्षमता के कारण ‘बाहुबली’ भी कहा जाता है। इस लॉन्च की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में एक मोबाइल टॉवर की तरह काम करेगा, जिससे भविष्य में पहाड़ों की चोटियों, घने जंगलों, रेगिस्तान और यहां तक कि बीच समंदर में भी मोबाइल नेटवर्क की समस्या खत्म हो जाएगी।

 

 

 

यह सैटेलाइट टेलीकम्युनिकेशन की दुनिया में एक बड़ी छलांग मानी जा रही है। अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल द्वारा विकसित किया गया ब्लूबर्ड ब्लॉक 2 सैटेलाइट, पारंपरिक उपग्रहों से बिल्कुल अलग है। यह अंतरिक्ष में पहुंचते ही अपना 223 वर्ग मीटर का विशाल फेज़्ड एरे एंटीना खोलेगा, जो लो-अर्थ ऑर्बिट में अब तक का सबसे बड़ा कमर्शियल कम्युनिकेशन एंटीना होगा। इसका वजन करीब 6,500 किलोग्राम है। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में एक ‘पावरफुल सेल टॉवर’ के रूप में काम करेगा। इसकी मदद से बिना किसी अतिरिक्त उपकरण या सैटेलाइट फोन के, आपके सामान्य 4G और 5G स्मार्टफोन पर सीधे सिग्नल पहुंच सकेगा।

 

 

 

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आपका स्मार्टफोन जमीन पर मौजूद किसी मोबाइल टॉवर की रेंज से बाहर चला जाएगा, तो वह अपने आप अंतरिक्ष में मौजूद ब्लूबर्ड सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। इसके लिए यूजर को अपने फोन में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी। सैटेलाइट फोन से भेजे गए कमजोर सिग्नल को भी पकड़ने में सक्षम है और उसे वापस धरती पर मौजूद गेटवे स्टेशन तक भेजता है, जहां से कॉल या डेटा आपके मोबाइल नेटवर्क तक पहुंचता है। यह सैटेलाइट 120 मेगाबिट्स प्रति सेकंड तक की इंटरनेट स्पीड देने में सक्षम है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और कॉलिंग बिना किसी रुकावट के हो सकेगी।

Read Also  ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद के विश्लेषण में खुलासा- उत्तराखंड के 85 प्रतिशत जिले बाढ़ और भूस्खलन के हॉट स्पॉट

 

 

 

यह मिशन भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग का एक और बेहतरीन उदाहरण है। इससे पहले जुलाई में इसरो ने नासा के साथ मिलकर निसार (NISAR) मिशन लॉन्च किया था। एलवीएम-3 का यह नौवां मिशन और इसरो का कुल 101वां लॉन्च होगा। साल 2025 में भारतीय स्पेस एजेंसी का यह पांचवां मिशन है। फिलहाल इस सेवा की शुरुआती कवरेज अमेरिका में होगी, लेकिन बाद में इसे वैश्विक स्तर पर विस्तारित किया जाएगा। अगर यह मिशन सफल रहता है, तो दुनिया के उन दूरदराज इलाकों में भी मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंच सकेगी, जहां टॉवर लगाना अब तक नामुमकिन था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *