Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री आये और जनता के हाथ में माइक हो, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ: भूपेश बघेल - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री आये और जनता के हाथ में माइक हो, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ: भूपेश बघेल

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा विधानसभा के ग्राम देवरबीजा में आयोजित भेंट-मुलाकात में कहा कि पहले ऐसा कभी नहीं होता था कि मुख्यमंत्री आये और जनता के हाथ में माइक हो। जनता अपनी बात बताती है, हम उनसे बात करते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हम जनता से सीधा संवाद करते हैं। भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन ने अनेक योजनाएं बनायी हैं। इनका लाभ लोगों को मिल रहा है कि नहीं यह जानने विधानसभाओं में जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए भेंट-मुलाकात आयोजित की जा रही है, जिसमें ग्रामीण उन्हें शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर अपनी बात रखते हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान भी इस कार्यक्रम में हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं के लाभ पहुंचे। कोरोना जैसी महामारी के दौर में भी शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को पहुंचा। कर्ज माफी योजना के बारे में उन्होंने कहा कि जब योजना लागू की तब कुछ किसान जो धान बेच चुके थे, उनके पैसे भी ऋण माफी में वापस कराए। लगभग 12 सौ करोड़ रूपए वापस किए गए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से कर्ज माफी के बारे में पूछा, लोगों ने हाथ उठाकर एक स्वर में हां कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त किसानों को जरूरत के समय में मिलती है, जब खेती, किसानी और त्यौहार के समय सबसे ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। इससे किसानों को कभी दिक्कत नहीं होती। चार किश्त में राशि दी जाती है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं-

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत देवरबीजा में नवीन उप-तहसील और ग्राम सल्धा में जिला सहकारी बैंक के शाखा स्थापना की घोषणा की। उन्होंने देवरबीजा में सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन (टाउनहॉल), ग्राम हरदी से लाटा तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण, परपोड़ा हाईस्कूल के हायर सेकेंडरी स्कूल में और प्राथमिक शाला खम्हरिया एम के पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, केशडबरी में धान खरीदी उप-केंद्र और ग्राम पंचायत घोटमर्रा में उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा ग्राम सल्धा में शिवनाथ नदी में तटबंध निर्माण की घोषणा की।

वर्मी कम्पोस्ट बेचकर भुनेश्वरी ने ली सेकेण्ड हैण्ड कार-

भेंट-मुलाकात के दौरान सांकरा की श्रीमती भुनेश्वरी ने बताया कि उनका समूह वर्मी खाद बना रहा है। अब तक 5 लाख 38 हजार का वर्मी कम्पोस्ट बेच चुके हैं। समूह के सभी सदस्यों की अच्छी आमदनी हो रही है। भुनेश्वरी ने बताया कि सेकेंड हैंड कार ली है, जिसमें आधा पैसा मैंने और आधा मेरे पति ने लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दोनों ही साझेदारी से परिवार की खुशियां जुटा रहे हैं। केशडबरी गांव के रामखिलावन साहू ने बताया कि मेरे पास ढाई एकड़ जमीन है। 2 लाख 36 हजार रुपये का कर्ज माफ हो गया है। अपने परिवार के बारे में उन्होंने बताया कि मुझे घर चलाने में बहुत सुविधा हो रही है।

गोबर बेचकर खोला फैंसी स्टोर, लगायी राईस मिल –

भारती वर्मा ने बताया कि मैंने गोबर बेचकर फैंसी स्टोर खोला है। साथ ही मिनी राइस मिल भी खोला है, जिससे आमदनी अच्छी हो रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि इतना सारा काम कैसे कर लेती हो। चिखली गांव के रामखिलावन वैष्णव ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिला है। अब तक तीन किश्त मिल चुके हैं, योजना से बहुत मदद हो रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के लाभान्वित बलराम पटेल ने बताया नियमित लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने पूछा पैसा कितना लगता है, इस पर बलराम ने कहा – कि पैसा काबर लगही कका।

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में बताया और कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए इस योजना में 20 लाख रूपए तक की सहायता दी जाती है, यह बहुत अच्छी योजना है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा तृप्ति राजपूत ने बताया कि मैं देवरबीजा में पढ़ती हूँ। अंग्रेजी में बात करते हुए तृप्ति ने कहा कि हमारे स्कूल में प्रॉपर प्लेग्राउंड है। अच्छी पढ़ाई है। पहले मेरा स्कूल काफी दूर था, अब बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात में आमजनों से मुलाकात के दौरान स्थानीय व्यक्ति ने अपनी आंख से जुड़ी समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेते हुए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...