Google Analytics Meta Pixel 8वें इंडिया इंटरनेशनल फेस्टिवल में 1600 स्टूडेन्ट ने ऐरो रोबोट किया डिजाइन - Ekhabri.com

8वें इंडिया इंटरनेशनल फेस्टिवल में 1600 स्टूडेन्ट ने ऐरो रोबोट किया डिजाइन

हांगकांग का रिकॉर्ड तोड़ भोपाल के छात्रों ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

भोपाल। … थ्री… टू…. वन…विसिल की आवाज सुनते ही स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी किट ओपन कर रोबोट तैयार करने का कार्य शुरू किया। यह नजारा था सोमवार सुबह मेनिट परिसर का, जहाँ पहली बार एक साथ 1600 स्टूडेन्ट ने ऐरो रोबोट असेंबल करने का टास्क पूरा कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स बनाने की दावेदारी पेश की। यह रिकॉर्ड मेकिंग एक्टिविटी 8वें इंडिया इंटरनेशनल फेस्टिवल के तीसरे दिन हुई। रिकॉर्ड मेकिंग एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स खासे उत्साहित दिखे। वे सुबह 9.15 बजे ही आयोजन स्थल पर पहुँचना शुरू हो गये थे। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि इस तरह के रोबोट को डिजाइन कर चीन के हांगकांग का रोबोट मेकिंग में रिकॉर्ड तोड़ा गया है लेकिन मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत के युवा चीन का हर रिकॉर्ड तोड़ कर सशक्त भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। रिकॉर्ड एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए स्टूडेंट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भोपाल के विभिन्न स्कूलों से आये स्टूडेंट्स अपनी किट और स्टेशनरी का समान लेकर फेस्टिवल के मेन डोम में पहुंचे। बच्चों को मेन डोम में एक-एक कर अंदर प्रवेश दिया गया। बच्चे गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए खासे उत्साहित थे और उन्हें संतोष था कि आज वे एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने कार्ड बोर्ड, टायर, स्प्रिंग आदि का उपयोग कर ऐरो रोबोट असेम्बल करने का टास्क मेहनत और डेडिकेशन के साथ पूरा कर चीन के हांगकांग का रिकॉर्ड ब्रेक किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...