Google Analytics Meta Pixel जगदलपुर देश का पहला ऐसा नगर निगम जहां शहरी लोगों को मिला वन भूमि का अधिकार - Ekhabri.com

जगदलपुर देश का पहला ऐसा नगर निगम जहां शहरी लोगों को मिला वन भूमि का अधिकार

मुख्यमंत्री ने कोया -कुटमा समाज के लिए पाँच एकड़ जमीन और छः करोड़ रुपए की दी स्वीकृति

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री ने वन अधिकार पट्टा और शहीद वीर नारायण स्वालंबन योजना के हितग्राहियों को चेक वितरित किये

12वी और 10 वी की परीक्षाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ का जगदलपुर देश का पहला नगर निगम बन गया है जहां शहरी लोगों को वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जगदलपुर के चार लोगों को वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान कर इसकी शुरूआत की। जगदलपुर ऐसे विरले नगर निगम क्षेत्रों में से है जिसकी सीमा में आज भी छोटे और बड़े झाड़ के जंगल की भूमि है। मुख्यमंत्री बघेल की विशेष पहल पर वन अधिकार अधिनियम के तहत शहरी क्षेेत्रों के निवासियों को भी वन अधिकार पत्रक देने की शुरूआत की गई है। जगदलपुर में वन अधिकार पत्र के लिए 1777 लोगों ने आवेदन किया है। जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम में शहरी क्षेत्रों में यदि वन भूमि है तो वहां भी पात्र परम्परागत निवासियों को वन भूमि के अधिकार पत्रक देने का प्रावधान है। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्यवाही नही की गई थी। छत्तीसगढ़ में जनहित को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरूआत की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम के माँग पर कोया-कुटमा समाज के लिए पाँच एकड़ जमीन और छः करोड़ रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कोया-कुटमा समाज के लिए सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही बस्तर की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक रीति-रिवाजों, पारम्परिक नृत्यों, शिल्प कलाओं, ऐतिहासिक धरोहरों एवँ पुरातात्विक विरासतों को सहेजने के लिए संग्रहालय की भी मांग को स्वीकृत दी है।

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज को इस विशेष दिन की बधाई दी और आदिवासी इलाकों के विकास का सरकार का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में प्रतीक रूप से 4 हितग्राहियों को तीन हेक्टेयर से अधिक भूमि के व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र (पट्टे) नगरीय क्षेत्र में वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण स्वालंबन योजना के तहत 271 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक स्वरूप चेक और 140 मेधावी आदिवासी विध्यार्थियो को कक्षा 12 वी और 10 वी की परीक्षाओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के 5100-5100 रूपए के चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय बस्तर के एनआईसी कक्ष में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफिरा साहू, प्रशासनिक अधिकारी और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *