Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी - Ekhabri.com

कही-सुनी

हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।

रवि भोई (प्रबंध संपादक समवेत सृजन एवं स्वतंत्र पत्रकार)

ताजपोशी से पहले विवाद

बिलासपुर संभाग के कांग्रेस नेता थानेश्वर साहू को ताजपोशी से पहले विवाद का सेहरा मिल गया। कांग्रेस सरकार ने भाजपा शासन में नियुक्त डॉ. सियाराम साहू को आनन-फानन में हटाने का आदेश जारी कर थानेश्वर साहू को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष तो नियुक्त कर दिया , लेकिन कामकाज सँभालने से पहले क़ानूनी दांवपेंच का फ़ांस फंस गया। डॉ. सियाराम साहू सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती को हटाने के मामले में सरकार हाईकोर्ट में मात खा चुकी है और वह सुप्रीम कोर्ट की शरण में गई है। समझदारी कर सरकार ने अजा आयोग में पूर्व विधायक पदमा मनहर को सदस्य ही बनाया, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति में हड़बड़ी कर गई । आयोग का पद संवैधानिक होता है, इस नाते उन्हें हटाना मुश्किल होता है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा नियुक्त राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी तो कोर्ट के स्टे से चल रहे हैं, शिवराज सरकार उन्हें हटा नहीं पाई।

सवाल वरिष्ठ विधायकों का

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 69 विधायक हैं, जिनमें से करीब 44 विधायकों को मंत्री, संसदीय सचिव और निगम अध्यक्ष का पद मिल चुका है। कहते हैं और 10 -12 विधायकों को निगम-मंडलों में पद मिल जायेगा। दो -तीन बार के कुछ विधायक निगम-मंडलों में अध्यक्ष बन चुके हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी वरिष्ठ विधायक हैं, जो कई बार से चुनाव जीत रहे हैं और पहले मंत्री रह चुके हैं। वे निगम अध्यक्ष बनना नहीं चाहते हैं। कहते हैं वे वरिष्ठता की उपेक्षा से दुखी भी है , पर निगम अध्यक्ष बनकर कभी उनके पीछे चलने वाले नेताओं को मंत्री के तौर पर रिपोर्ट भी नहीं करना चाहते हैं।

Read Also  मैना रिंकी को ब्याहने तोता मिंटू की निकली बारात, आज होगी ससुराल से विदाई

कैसा होगा मानसून सत्र

कोरोना काल में छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आहूत कर अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बड़ी हिम्मत दिखाई है। मानसून सत्र 25 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा। कहते हैं चार दिन के सत्र में सरकार का पहला उद्देश्य तो अनुपूरक बजट पारित करवाना है। सरकार ने कई नई योजनाएं शुरू कर दी है, जिसके लिए अनुपूरक बजट के जरिए राशि की व्यवस्था की जाएगी। चार दिन के सत्र में पहला दिन तो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और अन्य को श्रद्धांजलि के बाद स्थगित हो जाना है और बाकी तीन दिन में प्रश्नकाल के साथ सरकारी कामकाज पर जोर रहेगा , विपक्ष को सरकार पर दबाव बनाने और मुद्दे उठाने का मौका कम ही मिल पायेगा। इस कारण विपक्ष भाजपा मानसून सत्र का आयोजन वर्चुअल और कम से कम सात बैठकें चाहती थी, पर सत्र बुलाने और कामकाज तय करने में तो सरकार की ही चलती है। अब देखते हैं छोटे सत्र में विपक्ष सरकार को किस तरह और कितना घेर पाती है।

गीता और गोधन न्याय योजना

लगता हैं छत्तीसगढ़ की कृषि उत्पादन आयुक्त एम गीता गोधन न्याय योजना को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रहीं हैं। गोधन न्याय योजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लेगशिप योजना है, इसके तहत पशुपालकों से गोबर खरीदकर वर्मी कम्पोस्ट बनाया जाना है। हरेली तिहार के दिन से शुरू इस योजना को सफल बनाने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त कोरोना काल में भी जिले-जिले जा रही हैं। 1997 बैच की आईएएस एम गीता को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एक साल का मैनेजमेंट कोर्स कर वापस लौटने के तत्काल बाद कृषि उत्पादन आयुक्त बना दिया गया। नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें गोबर खरीदी योजना का दायित्व भी संभालना पड़ा। एपीसी के पद पर आमतौर से एसीएस या फिर प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी को पदस्थ किया जाता रहा है। एम.गीता अभी सचिव स्तर पर हैं। राज्य में 1995 बैच के आईएएस प्रमुख सचिव बन गए हैं और अब 1997 बैच का ही नंबर है। 1996 बैच के अधिकारी रिटायर हो चुके हैं।

Read Also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नये जिले की देंगे सौगात, वनांचल क्षेत्र वनीय संपदा से परिपूर्ण, धार्मिक पुरातात्विक दृष्टिकोण से है समृद्ध

छवि चमकाने की जुगत

कहते हैं राज्य के एक मंत्री ने अपनी छवि चमकाने का ठेका दिल्ली की एक मीडिया कंपनी को दिया है। यह कंपनी राजस्थान के एक कांग्रेस नेता और दिल्ली के एक भाजपा नेता के लिए भी काम करती है। छत्तीसगढ़ के मंत्री के सपने कुछ ऊँचे हैं , इस कारण वे पहले कांग्रेस हाईकमान का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं। मंत्री जी की छवि चमकाने के लिए मीडिया कंपनी अभी इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जोर दे रही है। कुछ चैनल के लोकल रिपोर्टर खेल को समझकर अब मंत्री की जगह विरोधियों को भाव देने लगे हैं।

अब बन गए सुदामा

कांग्रेस के एक नेता जब फक्कड़ थे और कोई पद नहीं मिला था, तब पद मिलने पर सबका भला करने की बात करते थे। कांग्रेस सरकार ने उन्हें एक निगम का अध्यक्ष बना दिया। पार्टी के संघर्षशील नेता होने के नाते उनका हक़ भी बनता था, लेकिन पद मिलने के बाद नेताजी अपने-आप को सुदामा बताने लगे हैं।

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *