Google Analytics Meta Pixel कही-सुनी - Ekhabri.com

कही-सुनी

हास्य रस में बुनी हुई एक हल्की -फुल्की अन्दाज में- जो राजनीति, अफसर साहब के आसपास की गलियों से होते हुए पाठकों तक पहुचीं।

रवि भोई (प्रबंध संपादक समवेत सृजन एवं स्वतंत्र पत्रकार)

मंत्री से पावरफुल मेयर

आजकल छत्तीसगढ़ के एक कैबिनेट मंत्री और एक मेयर के बीच मतभेद की खबर राजधानी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। दोनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विश्वास पात्र और करीबी कहा जाता है। कुछ लोग तो मंत्री और मेयर को मुख्यमंत्री के लेफ्ट और राइट हैण्ड मानते हैं। कहते हैं मेयर को सत्ता में ज्यादा भाव मिलने से मंत्री जी खफा हैं। वहीँ कांग्रेस के बड़े नेता मेयर साहब को मंत्री जी के विकल्प के रूप में भी देखने लगे हैं, मंत्री जी के कुछ विभागों में मेयर के के रिश्तेदार और करीबियों की दखलंदाजी की बातें भी सामने आ रही है। चर्चा है कि यह भी मंत्री जी को नागवार लग रहा है। इसे संयोग ही कहा जायेगा कि दोनों छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए हैं और दोनों ही राजनीति के एक चर्चित नेता से राजनीतिक गुर सीखे और फिर उनसे नाता तोड़ लिया। यह अलग बात है कि मंत्री जी 1980 में छात्र राजनीति में आ गए थे और मेयर साहब ने 2000 में कांग्रेस की छात्र इकाई में कदम रखा। मंत्री जी जिस शहर में रहते हैं, वहां से विधायकी की जोर-आजमाइश में फेल हो गए तो दूसरे जिले की ओर रुख कर लिया। मंत्री जी ने शहर से दूर के जिले के अलग-अलग विधानसभाओं में जीत-हार का स्वाद चखते 2018 में सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया, वही मेयर साहब को विधायकी का मौका अब तक नहीं मिला है, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में अवसर मिलने की संभावना है, क्योंकि वे जिस शहर के मेयर हैं, वहां तो कांग्रेस मेयर को विधानसभा या लोकसभा का उम्मीदवार बना ही देती है।

काजल की कोठरी का प्रेमी नेता

कहते हैं राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में हर साल छोटी-मोटी गड़बड़ियां तो होती रहती हैं,जिसे लोग ध्यान भी नहीं देते, लेकिन 2005 का कुनकुरी चावल घोटाला और 2015 में सामने आए 36 हजार करोड़ के घोटाले ने तो लोगों की आँखें फाड़ कर रख दी। चर्चित नान घोटाले ने सत्ता के पहिये को डगमगा दिया था, जो अब भी जिन्न की तरह जब चाहे प्रकट होता रहता है। वैसे छत्तीसगढ़ गठन के साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम पर दाग लगाने शुरू हो गए थे। इसके साथ ही निगम का विवादों से चोली-दामन का साथ हो गया। अजीत जोगी के मुख्यमंत्रित्व काल में कस्टम मिलिंग के लिए प्रति क्विंटल दस रूपये वसूली की खबर ने तब राजनीति गरमा दी थी। निगम का गड़बड़ियों से गहरा नाता होने के चलते इसे काजल की कोठरी कहा जाने लगा है, पर कांग्रेस के एक नेता का आपूर्ति निगम से अटूट प्रेम चर्चा का विषय है। मौका मिलते ही नेताजी ने निगम को दिल से लगा लिया और पार्टी के बड़े नेताओं से निगम की सेवा का उपहार ले लिया। सेवा के बहाने नेता जी कमीशन के नए खेल में लग गए हैं और पार्टी फंड का हवाला दे रहे हैं। अजीत जोगी के जमाने में नेताजी का नाम कस्टम मिलिंग की वसूली में खूब सुर्ख़ियों में आया था। राईस मिल के इलाके से वास्ता रखने वाले नेताजी को कोष एकत्र करने में माहिर माना जाता है। नेता जी 2018 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, पर दांव फिट नहीं बैठा, लेकिन रास्ता रोकने वाले को सबक सीखा ही दिया।

Read Also  डीलिस्टिंग के खिलाफ रायपुर में ईसाई आदिवासी महासभा

शीर्ष पुलिस अफसर ही अधर में

पुलिस का काम कानून-व्यवस्था कायम करना और आम लोगों को अत्याचार और प्रताड़ना से बचाना होता है, लेकिन पुलिस के शीर्ष अफसर ही न्याय की बाँट जोहते रह जायँ तो आम जनता के साथ कैसा न्याय करेंगे ? इसका अंदाजा लगा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिस महानिदेशक ( डीजीपी ) के तीन पद रिक्त हैं और प्रमोशन के पात्र अधिकारी भी हैं, लेकिन उनके प्रमोशन में बड़ा पेंच फंस गया है। डीजीपी के तीन रिक्त पद के लिए इस साल मार्च में विभागीय पदोन्नति समिति( डीपीसी ) की बैठक हो गई थी, लेकिन डीपीसी के तीन में से एक सदस्य ने बैठक के कार्यवाही विवरण पर दस्तखत करने से इंकार कर दिया , जिसके चलते मामला अधर में लटक गया है। प्रमोशन की कतार में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पिल्लै, आर. के. विज, मुकेश गुप्ता और 1989 बैच के अशोक जुनेजा हैं। कायदे से 30 साल की सेवा के बाद इन अफसरों को प्रमोशन मिल जाना चाहिए। भाजपा की रमन सरकार ने 2018 में चुनाव अधिसूचना जारी होने के कुछ घंटे पहले पिल्लै, विज और गुप्ता को प्रमोट करने का आदेश जारी कर दिया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने प्रमोशन को गलत मानते हुए तीनों को रिवर्ट कर दिया। इसमें मुकेश गुप्ता अभी निलंबित हैं और उनके खिलाफ कई जाँच चल रही है। मुकेश गुप्ता 2022 में रिटायर होंगे। कहते हैं मुकेश गुप्ता को बहाली और जाँच के निपटारे के बाद ही प्रमोट किया जा सकता है। पदोन्नति समिति उनके नाम पर विचार कर लिफाफा सील पैक कर देती और उनसे जूनियर को लाभ मिल जाता। इस प्रक्रिया के कारण 1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा को फायदा हो जाता। कहते हैं भारत सरकार ने डीपीसी की मंजूरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीपीसी के निर्देश दे दिए थे। डीपीसी के एक दिन पहले समिति के सदस्यों को मुकेश गुप्ता के वकील की तरफ से पदोन्नति को गलत ठहराते नोटिस मिल गया। नोटिस के बाद भी बैठक तो हुई, लेकिन समिति के एक सदस्य ने नोटिस का हवाला देकर कार्यवाही विवरण पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और तीनों अफसर पदोन्नति से वंचित रह गए। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसर तो समय से पहले प्रमोशन पा जाते हैं , लेकिन ये तीन आईपीएस निर्धारित सेवा अवधि पूरी कर लेने के बाद भी पदोन्नति के इंतजार में हैं। अब देखते हैं इन तीनों की किस्मत कब चमकती है।

Read Also  मुख्यमंत्री से प्रदेश साहू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

अवकाश पर जाएंगी स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक़

1997 बैच की आईएएस अफसर और छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारीक़ सिंह एक सितंबर 2020 से दो साल के लिए अवकाश पर जा रही हैं । निहारिका ने चाइल्ड केयर लीव लिया है, इस दौरान वे जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रहेंगी। निहारिका बारीक सिंह के पति 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी जयदीप सिंह को विदेश मंत्रालय ने बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास में मंत्री ( कार्मिक ) के पद पर पदस्थ किया है। जयदीप सिंह की पदस्थापना तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईपीएस टी. वी. रविचंद्रन के स्थान पर हुई है। जयदीप सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस हैं। वे अभी तक छत्तीसगढ़ स्थित आईबी दफ्तर में पदस्थ थे। जयदीप सिंह ने नया कार्यभार संभाल लिया है। निहारिका बारीक़ को भाजपा के डॉ. रमन सिंह सरकार ने स्वास्थ्य सचिव बनाया था। भूपेश बघेल की सरकार ने पौने दो साल के कार्यकाल में मंत्रालय में तैनात कई आईएएस अफसरों की पोस्टिंग बदली , लेकिन निहारिका बारीक़ का स्वास्थ्य विभाग यथावत रहा। कहा जा रहा है निहारिका बारीक़ के जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग का प्रभार रेणु पिल्लै को दे दिया जायेगा। रेणु पिल्लै अभी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा हैं, जो स्वास्थ्य विभाग का हिस्सा है।

एजी की नियुक्ति ने चौंकाया

अतिरिक्त और उप महाधिवक्ता की नियुक्ति रुटीन प्रक्रिया है।छत्तीसगढ़ सरकार ने कई अतिरिक्त और उप महाधिवक्ता नियुक्त करके रखे भी हैं, लेकिन 13 अगस्त को अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में अर्जुन विनोद बोबडे की नियुक्ति ने सबको चौंकाया। अर्जुन बोबडे नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार के वकील होंगे। कहते हैं उनकी नियुक्ति में नागपुर लिंक की भूमिका अहम रही। नागपुर लिंक कुछ साल पहले छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं और यहाँ उनकी नसें दबी होने की ख़बरें आ रही हैं। भाजपा की रमन सरकार ने नागपुर के जुगल किशोर गिल्डा को जनवरी 2014 में महाधिवक्ता बनाया था। वे इस पद पर करीब चार साल रहे। तब विपक्ष में रही कांग्रेस इसको लेकर सरकार पर कटाक्ष करती थी। वैसे श्री गिल्डा 2006 से सरकार से जुड़ गए थे, तब उन्हें अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया था। इसके बाद महाधिवक्ता बने।

Read Also  Dhoni special: आज भी याद है धोनी के लिए फेंकी गई वो बॉल

(डिस्क्लेमर – हमने लेखक के मूल लेख में कोई भी बदलाव नही किया है। प्रकाशित पोस्ट लेखक के मूल स्वरूप में है।)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *