रायपुर-राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी कड़ी में जल जीवन मिशन की राष्ट्रीय टीम ने राजनांदगांव जिले के 16 गांव में संचालित कार्यों का अवलोकन किया। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के श्री कुलदीप कुमार एवं श्री अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम द्वारा जिले के ग्राम बघेरा, देवादा, मुड़पार, मासूल, मानपुर, गिरगांव, दीवानझीटिया, गोडऱी, ओडारबंध, मलाईडबरी, भंवरमरा, केशला, टप्पा, गाटाटोला, भैंसातरा और जोगीदल्ली में जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों का अवलोकन कर जानकारी ली। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन टीम ने ग्राम पंचायत स्तर पर जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए बनायी गयी ग्राम जल स्वच्छता समिति के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए जल की जांच हेतु बनी महिलाओं की टीम जल बहिनियों ने टीम को जल की गुणवत्ता का परीक्षण कर दिखाया। राष्ट्रीय टीम ने जल की उपयोगिता के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए और गांवों के कुल घरों में जेजेएम के तहत लगाए गए नल कनेक्शन की संख्या, ग्रे-वाटर प्रबंधन के निस्तारण, संचालन एवं रख-रखाव हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण अंतर्गत दिए गए मानव संसाधन की जानकारी तथा शासन द्वारा प्राप्त राशि के आय-व्यय की विस्तृत जानकारी ली। टीम ने जमीनी स्तर पर मिशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों से ली जाने वाली अंशदान राशि को ग्राम जल स्वच्छता समिति के खाते में समय-समय पर जमा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय टीम द्वारा फील्ड में हर घर जाकर पानी की मात्रा जांच की गयी एवं ग्रामीणों से चर्चा कर जल जीवन मिशन योजना की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया और जिले में चल रहे जल जीवन मिशन के संचालित कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कुछ स्थानों पर आ रहे कमियों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा, विजिट के नोडल अधिकारी सुश्री पलक कोठारी, प्रिया सोनी एवं अन्य उप अभियंता, जिला समन्वयक, टीपीआई, ठेकेदार तथा ग्रामों के सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...