रायपुर, 08 मई 2026:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विकसित “वेस्ट टू बेस्ट” इको पार्क स्वच्छता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है। दुलदुला जनपद पंचायत के समीप तैयार किया गया यह इको पार्क न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि कबाड़ सामग्री के रचनात्मक उपयोग का सफल मॉडल भी प्रस्तुत कर रहा है।
कबाड़ से बनी आकर्षक कलाकृतियां
इको पार्क की सबसे खास बात इसका अनोखा निर्माण है। यहां पुराने टायर, लोहे के कबाड़ और अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियां तैयार की गई हैं। लोहे के स्क्रैप से घोड़ा, मयूर और तितली जैसी आकृतियां बनाई गई हैं, जबकि पुराने टायरों को रंगीन झूलों में बदलकर बच्चों के लिए खास आकर्षण तैयार किया गया है।

स्वास्थ्य और मनोरंजन का केंद्र
यह पार्क केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एक सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां युवाओं के लिए ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध है, वहीं बच्चों के लिए खेल सामग्री और झूले लगाए गए हैं। परिवारों के लिए यह स्थान अब शाम बिताने और मनोरंजन का पसंदीदा स्पॉट बन चुका है।

प्रशासन ने सराहा, हरियाली बढ़ाने पर जोर
हाल ही में जिला प्रशासन ने पार्क का निरीक्षण कर इस नवाचार की सराहना की। प्रशासन ने परिसर में व्यापक पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आमजन के लिए सुविधाओं के विस्तार की योजना भी बनाई जा रही है।
अन्य क्षेत्रों के लिए बना प्रेरणा स्रोत
स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों के अनुसार, दुलदुला का यह इको पार्क राज्य के अन्य विकासखंडों के लिए एक आदर्श मॉडल साबित हो सकता है। कम लागत में रचनात्मक सोच के जरिए पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं का बेहतर समन्वय कैसे किया जा सकता है, यह इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...