बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली अभियान के दौरान एक जवान की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गंभीर रूप से घायल सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक एएसआई चमरू राम तेलम गृह मंत्री विजय शर्मा के पालनार दौरे के दौरान गाइड के तौर पर काम कर रहे थे।
गृहमंत्री विजय शर्मा को बाइक पर कैंप ले गया था ASI
इस घटना में जवान चमरू राम तेलम की मौत हो गई। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा के पालनार दौरे के दौरान मृतक ASI उनके साथ मोटरसाइकिल पर थे। इस दौरान वह गृहमंत्री के ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। मृतक ASI को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार मोरमेड गांव में किया जाएगा।
नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी है मुठभेड़
नारायणपुर और कांकेर सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुबह 8 बजे से दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। खबरों के मुताबिक, पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया है कि सभी जवान सुरक्षित हैं। सूत्रों से पता चला है कि तीन नक्सलियों के शव और उनके हथियार बरामद किए गए हैं। इस समय सर्च ऑपरेशन जारी है।









