दुर्ग। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा एस.आई.एस. (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वधान में सुरक्षा कार्यो के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसके लिए संबंधित मापदण्ड ऊंचाई-168 सेमी, वजन- 56 किलो, उम्र 21 से 35 साल तक और शैक्षणिक योग्यता – 10वी उत्तीर्ण है। शिविर का आयोजन दिनांकवार क्रमशः 26 जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक विभिन्न स्थल में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक किया जाएगा।










