केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर में और देरी से बचने के लिए नीट पीजी 2023 की परीक्षा स्थगित नहीं होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के सवाल के जवाब में कहा कि परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फेडरेशन आफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन और नीट पीजी अभ्यर्थी जैसे डाक्टर संघों ने नीट पीजी 2023 परीक्षा में कम से कम दो से तीन महीने की देरी की मांग की है। वे परिणाम घोषणा और काउंसलिग प्रक्रिया के बीच के अंतर को कम करने के लिए परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पहले ही इंटर्नशिप की समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 11 अगस्त 2023 कर दी थी। इसे देखते हुए मंडाविया ने कहा कि परीक्षा का पुनर्निर्धारण नहीं किया जाएगा।
मनसुख मंडाविया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बताया कि सरकार ने हाल ही में इंटर्नशिप कट-आफ तारीख को बढ़ाकर 11 अगस्त, 2023 कर दिया है, ताकि देश भर में कोई भी छात्र परीक्षा में बैठने के लिए अपात्र न हो। दूसरे, छात्रों को लगभग पांच महीने पहले सूचित किया गया था कि नीट पीजी 2023 परीक्षा पांच मार्च को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण होने वाली देरी को रोकना महत्वपूर्ण है और इसलिए मैंने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया है कि परीक्षा को पुनर्निर्धारित नहीं किया जाएगा। नीट पीजी 2023 का आयोजन 5 मार्च, 2023 को होना है। एनबीई ने नीट पीजी 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार अपने आवेदन पर 12 फरवरी, 2023 तक जमा कर सकते हैं।
एफएआईएमए नीट पीजी 2023 परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर कोर्ट जानें की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में एफएआइएमए ने ट्वीट कर कहा कि वह मामले में कानूनी पहलू पर विचार कर रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि वह नीट पीजी अभ्यर्थियों के साथ है। परीक्षा को स्थगित करने की मांग लगातार हो रही है। वहीं इस संबंध में एफएआइएमए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन भी कर चुका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...