महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जानसन बेबी पाउडर के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। साथ ही राज्य में उत्पाद के निर्माण और बिक्री को रोक दिया है। दरअसल जानसन बेबी पाउडर के जांच में पाया गया है कि शिशुओं के लिए पाउडर का पीएच मान अनिवार्य सीमा से ऊपर है। इससे पहले कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर यह बताने को कहा था कि उनका लाइसेंस रद्द क्यों नहीं किया जाना चाहिए।’
कंपनी के खिलाफ इस कार्रवाई से पहले जानसन एंड जानसन बेबी पाउडर के दो नमूने एकत्र किए थे। इनमें से एक पुणे से और दूसरा नासिक से लिया गया था। जांच में कहा गया कि यह शिशुओं की त्वचा के पाउडर के लिए तय पीएच मानक पर खरा नहीं उतरता है। जांंच रिपोर्ट के FDA ने कंपनी को बाजार से खराब पाउडर के बैच के उत्पादों को वापस लेने के लिए कहा है।
पिछले महीने जानसन एंड जानसन ने कहा था कि वह 2023 में वैश्विक स्तर पर टैल्क-आधारित बेबी पाउडर की बिक्री बंद कर देगा और कॉर्नस्टार्च-आधारित बेबी पाउडर के पोर्टफोलियो में शिफ्ट हो जाएगा। कई मुकदमों और गिरती मांग के कारण अमेरिका और कनाडा में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर की बिक्री खत्म होने के दो साल बाद यह फैसला आया था।
जानसन एंड जानसन ने कहा कि ‘दुनिया भर में पोर्टफोलियो मूल्यांकन के हिस्से के रूप में हमने सभी कॉर्नस्टार्च-आधारित बेबी पाउडर पोर्टफोलियो में शिफ्ट होने का व्यावसायिक फैसला लिया है। हम दीर्घकालिक विकास के लिए व्यवसाय को सर्वोत्तम स्थिति में लाने के लिए अपने पोर्टफोलियो का लगातार मूल्यांकन और अनुकूलन करते हैं। यह कदम हमारे उत्पाद की पेशकश को सरल बनाने, टिकाऊ नवाचार प्रदान करने और हमारे उपभोक्ताओं, ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने और वैश्विक रुझानों को पूरा करने में मदद करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...